10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस को बिल के सुधार से समस्या नहीं, योजना में राम शब्द से है परेशानी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस को बिल के सुधार से समस्या नहीं, योजना में राम शब्द से है परेशानी?

सारांश

नई दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें 'श्रीराम' काल्पनिक लगते हैं। उन्होंने कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाया है और कहा है कि रोजगार की गारंटी बढ़ाई गई है। जानिए इस मामले में उनकी क्या राय है।

मुख्य बातें

मनरेगा योजना का नाम बदलना विवाद का विषय बना हुआ है।
शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के विचारों पर सीधा हमला किया है।
रोजगार की गारंटी बढ़ाई गई है, जो सकारात्मक कदम है।

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मनरेगा योजना के नाम में बदलाव को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'श्रीराम' उन्हें हमेशा से ही काल्पनिक प्रतीत हुए हैं, और जब मनरेगा का नाम बदला गया, तो कांग्रेस को परेशानी होना स्वाभाविक था।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को बिल के सुधारों से नहीं, बल्कि 'जी राम जी' शब्द से समस्या है, क्योंकि इसमें राम का नाम शामिल है।

लोकसभा में पास होने के बाद, गुरुवार को विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल राज्यसभा में भी पारित हो गया। विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि 'जी राम जी' बिल पास हुआ, इससे विपक्ष को खुश होना चाहिए। हमने रोजगार की गारंटी और बढ़ा दी है, लेकिन विपक्ष को इस पर ऐतराज है कि कहीं राम जी का नाम न आ जाए। कांग्रेसियों, ऐसा काम न करो, राम जी के नाम पर इतना हंगामा मत करो। जो कांग्रेसी हैं, उन्हें तो श्रीराम काल्पनिक लगते हैं। उन्होंने तो अदालत में लिखकर दिया था कि वे काल्पनिक हैं। इसलिए जब राम जी का नाम आता है, तो उन्हें ऐतराज होता है।

शाहनवाज हुसैन ने सवाल उठाया कि इस बिल पर क्या ऐतराज है? रोजगार की गारंटी बढ़ाई गई है, इसमें कई सुधार किए गए हैं और जो त्रुटियां थीं, उन्हें दूर किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि महात्मा गांधी ने अपना अंतिम शब्द 'हे राम' कहा था।

उन्होंने कहा कि इथियोपिया, जॉर्डन और ओमान में प्रधानमंत्री मोदी का हालिया दौरा देश के लिए सबसे बड़ा सम्मान लेकर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। पूरी दुनिया में भारत का नाम हो रहा है। भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और आज भारतीयों का विश्वास बढ़ा है। इसलिए जहां भी चुनाव होते हैं, वहां जनता का विश्वास मिलता है। यही कारण है कि बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था का लोहा पूरी दुनिया मान रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह दर्शाता है कि राजनीतिक दल अपने एजेंडे को किस प्रकार प्रस्तुत करते हैं। यह मामला रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ा हुआ है, जो कि हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाए हैं?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 'श्रीराम' नाम से परेशानी है और उन्हें रोजगार की गारंटी से कोई समस्या नहीं है।
मनरेगा योजना का नाम बदलने पर क्या प्रतिक्रिया आई है?
भाजपा नेता ने कहा कि यह नाम परिवर्तन विपक्ष को परेशान कर रहा है।
क्या यह बिल राज्यसभा में भी पास हुआ है?
हाँ, यह बिल राज्यसभा में भी सफलतापूर्वक पास हो गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले