10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, एनआईए ने ली कस्टडी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, एनआईए ने ली कस्टडी?

सारांश

एनआईए ने अमेरिका से लौटे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और कई गंभीर अपराधों का आरोपी है। जानिए इस गिरफ्तारी का क्या असर होगा।

मुख्य बातें

अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया है।
एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
उन पर 18 मामलों का आरोप है।
यह गिरफ्तारी सरकार की अपराध के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है।
गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई और उसका करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद भारत पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

2022 से फरार चल रहे अनमोल को एनआईए की 'मोस्ट वांटेड' सूची में 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लॉरेंस के टेरर सिंडिकेट से जुड़े 19वें आरोपी के रूप में सामने आया है। एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि अनमोल को लुइसियाना से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में लिया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर को बाबा सिद्दीकी हत्या मामले के शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजकर डिपोर्टेशन की पुष्टि की थी।

ईमेल में लिखा था, "अनमोल बिश्नोई को अमेरिकी सरकार द्वारा देश से हटाया गया है। यह कार्रवाई 18 नवंबर 2025 को हुई।"

अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की। इसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू हुई। मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व में टेरर-गैंगस्टर साजिश मामले में अनमोल के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में यह पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के इशारों पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया। वह अमेरिका से गैंग को निर्देश देता था, शूटरों को शरण, हथियार और लॉजिस्टिक सप्लाई मुहैया कराता था। पंजाब के फाजिल्का जिले का निवासी अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था।

अनमोल का नाम कई हाई-प्रोफाइल केसों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वह मुख्य साजिशकर्ता था।

जीशान सिद्दीकी के अनुसार, अनमोल ने शूटरों को सिद्दीकी की फोटो और लोकेशन भेजी थी। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग में भी उसकी भूमिका थी। मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार और सपोर्ट देने का आरोप है। कुल 18 मामले दर्ज हैं, जिनमें जबरन वसूली, हत्या और हथियार तस्करी शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनमोल बिश्नोई कौन है?
अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जो कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है।
अनमोल बिश्नोई को कब गिरफ्तार किया गया?
उन्हें 19 नवंबर 2023 को अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद गिरफ्तार किया गया।
एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
एनआईए ने उनके खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।
अनमोल बिश्नोई पर क्या आरोप हैं?
उन पर आतंकवाद, हत्या और हथियार तस्करी सहित कई गंभीर आरोप हैं।
अनमोल बिश्नोई का अपराध इतिहास क्या है?
उनका नाम कई हाई-प्रोफाइल हत्या मामलों में शामिल रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले