4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई?

सारांश

पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की कस्टडी को बढ़ा दिया है। एनआईए को उसे लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने का मौका मिल रहा है। जानिए पूरी खबर में क्या नया खुलासा हुआ है।

मुख्य बातें

पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई।
एनआईए को गैंगस्टर नेटवर्क की जांच के लिए समय मिला।
अनमोल बिश्नोई पर हमले की आशंका जताई गई है।

नई दिल्ली, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी को 7 दिन और बढ़ा दिया है। मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर खतरे की आशंका को देखते हुए जज ने खुद एनआईए मुख्यालय पहुंचकर मामले की सुनवाई की। कोर्ट के 7 दिन की कस्टडी बढ़ाने के इस आदेश से एनआईए को गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग चेन और विदेश से होने वाली आपराधिक गतिविधियों की बारीकी से जांच करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए कहा कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसी को देखते हुए कोर्ट ने 7 दिन की और कस्टडी बढ़ा दी है। पूछताछ में अभी और खुलासे हो सकते हैं। एनआईए के अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि अनमोल बिश्नोई पर हमला हो सकता है। इसी को देखते हुए एनआईए मुख्यालय में ही मामले की सुनवाई की गई।

शुरुआती पूछताछ में अनमोल बिश्नोई ने बताया है कि उसके गिरोह में कितने लोग हैं और कहां-कहां से काम किया जाता है। इसके साथ ही कई खुलासे हुए हैं। 5 दिसंबर तक एनआईए उससे पूछताछ करेगी।

एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पण कर 19 नवंबर को भारत पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई को 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी में भेज दिया था, हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी मांगी थी।

2022 से फरार चल रहे अनमोल को एनआईए के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लॉरेंस के टेरर सिंडिकेट से जुड़ा 19वां आरोपी है।

अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की थी। उसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया चली थी।

इससे पहले मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व में टेरर-गैंगस्टर साजिश मामले में अनमोल के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के इशारों पर भारत में कई आपराधिक गतिविधियां अंजाम दीं। वह अमेरिका से ही गैंग को निर्देश देता था और शूटरों को शरण, हथियार और लॉजिस्टिक सप्लाई मुहैया कराता था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था।

अनमोल का नाम कई हाई प्रोफाइल केसों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वह मुख्य साजिशकर्ता था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि एनआईए को अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करने का अवसर मिला है, जो भविष्य में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस तरह के मामलों में न्याय व्यवस्था की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनमोल बिश्नोई कौन है?
अनमोल बिश्नोई एक गैंगस्टर है, जो लॉरेंस बिश्नोई के भाई के रूप में जाना जाता है।
एनआईए ने अनमोल बिश्नोई को कब गिरफ्तार किया?
एनआईए ने 19 नवंबर को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
कस्टडी बढ़ाने का कारण क्या है?
कस्टडी बढ़ाने का कारण यह है कि पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले