26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंडिया गेट पर प्रदूषण प्रदर्शन में बवाल हुआ? चार आरोपी पुलिस कस्टडी में, बाकी 13 की जमानत पर सुनवाई 28 को

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंडिया गेट पर प्रदूषण प्रदर्शन में बवाल हुआ? चार आरोपी पुलिस कस्टडी में, बाकी 13 की जमानत पर सुनवाई 28 को

सारांश

इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में हुए बवाल ने दिल्ली पुलिस को दो एफआईआर दर्ज करने पर मजबूर कर दिया। जानिए क्या है इस मामले की सच्चाई और कोर्ट में क्या हुआ।

मुख्य बातें

इंडिया गेट पर प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन हुआ।
दिल्ली पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
4 प्रदर्शनकारियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
प्रदर्शन में नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में नारेबाजी हुई।
कोर्ट में जमानत पर सुनवाई 28 को होगी।

नई दिल्ली, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर प्रदूषण के मुद्दे पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल से संबंधित दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गुरुवार को संसद मार्ग थाना पुलिस ने सभी आरोपी व्यक्तियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से 4 प्रदर्शनकारियों को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया, जबकि अन्य 13 आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया।

पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरकीरत, रौजोत, क्रांति और अविनाश को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया। अन्य 13 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगी। कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब भी मांगा है।

पुलिस का कहना है कि यह प्रदर्शन केवल प्रदूषण के मुद्दे पर नहीं था। प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ लोग नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब उन्हें इंडिया गेट के पास सी-हेक्सागन इलाके से हटाया गया, तो वे सीधे संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंच गए और फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस स्थिति में थाने का गेट और डीसीपी ऑफिस जाने वाला रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया।

पुलिस का कहना है कि जब भीड़ को हटाने की कोशिश की गई, तो कई प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए। कुछ ने पुलिस पर धक्का देने की कोशिश की, जबकि कुछ ने खुद को जमीन पर पटकने का प्रयास किया। इससे कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, जब उन्हें हिरासत में लिया गया और पहचान पूछी गई, तो किसी ने भी सही जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बजाय, उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाने शुरू कर दिए।

दिल्ली पुलिस ने इस बवाल में कुल 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कर्तव्यपथ थाने में 6 प्रदर्शनकारियों पर मामला हुआ है, जबकि संसद मार्ग थाने में 17 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कर्तव्यपथ थाना पुलिस पहले ही 6 प्रदर्शनकारियों को कोर्ट में पेश कर चुकी है। वहीं, आज संसद मार्ग थाना पुलिस ने बाकी के 17 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन यह जरूरी है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हों।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडिया गेट प्रदर्शन में कितने लोग शामिल थे?
इस प्रदर्शन में कुल 22 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 को पुलिस कस्टडी में भेजा गया।
प्रदर्शन का मुख्य कारण क्या था?
प्रदर्शन का मुख्य कारण प्रदूषण था, लेकिन इसमें नक्सलवाद और आतंकवाद के समर्थन में भी नारेबाजी हुई।
कोर्ट में कब सुनवाई होगी?
कोर्ट में 13 आरोपियों की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी।
क्या पुलिस ने किसी को गिरफ्तार किया?
हां, पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
क्या प्रदर्शन शांतिपूर्ण था?
नहीं, प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और पुलिस पर धक्का-मुक्की की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले