झारखंड में पुलिस विभाग में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, नए अतिरिक्त प्रभार मिले
सारांश
मुख्य बातें
रांची, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। शुक्रवार रात को जारी अधिसूचना के अनुसार, 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के अंतर्गत 16 जिलों के एसपी में बदलाव किया गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीआईडी के एडीजी मनोज कौशिक को एडीजी मुख्यालय झारखंड का पद सौंपा गया है और पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी पलामू, शैलेंद्र सिन्हा को बोकारो जोनल आईजी, आईजी क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड रांची, माइकल राज एस को रेल आईजी, सुनील भास्कर को जैप आईजी और बोकारो के डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी, निधि द्विवेदी को सरायकेला एसपी, आशुतोष शेखर को गढ़वा जिले का एसपी, अनुदीप सिंह को कोडरमा से हटा कर पाकुड़ का एसपी, प्रवीण पुष्कर को देवघर जिले की कमान, मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ एसपी, अमन कुमार को हजारीबाग का एसपी, कपिल चौधरी को पलामू एसपी, देवघर के एसपी सौरभ को एसआईबी एसपी, अजय कुमार को एसीबी एसपी, नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी, सुमित अग्रवाल को एसीबी एसपी, अनिमेष नैथानी को चतरा एसपी, कुमार शिवाशीष को कोडरमा एसपी, और मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी नियुक्त किया गया है।
दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान मुख्यालय, अंजनी अनजान को जैप 5 देवघर का कमांडेंट, रेशमा रमेशन को जैप नौ का कमांडेंट, कुसुम पूनिया को जैप 8 का कमांडेंट, बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच सपा, शंभू सिंह को जामताड़ा एसपी, मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद, ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी, दीपक कुमार को आईआरबी एक का कमांडेंट, राजकुमार मेहता को एटीएस एसपी, ऋषभ कुमार झा को जैप 4 का कमांडेंट, मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी, गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण एसपी, शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर, ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर, नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ, निखिल कुमार राय को कोतवाली रांची एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय एक जमशेदपुर, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातु और सैयद मुस्तफा हाशमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।