4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या किश्तवाड़ आपदा के बाद पीएम मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से बात की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या किश्तवाड़ आपदा के बाद पीएम मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से बात की?

सारांश

किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से हुई त्रासदी में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर स्थिति की जानकारी ली और मदद का आश्वासन दिया। जानिए इस आपदा के बारे में और क्या कर रही है सरकार।

मुख्य बातें

30+ लोगों की मौत हुई।
प्रधानमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया।
श्री मचैल यात्रा स्थगित की गई।
स्थानीय प्रशासन और एजेंसियों का सहयोग आवश्यक है।

नई दिल्ली, १५ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के कारण गंभीर तबाही हुई है। इस घटना में अब तक ३० से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से टेलीफोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी और पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया। मैंने उन्हें किश्तवाड़ की स्थिति और प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। मेरी सरकार और इस दुखद घटना से प्रभावित लोग उनके समर्थन और केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए आभारी हैं।"

गुरुवार को, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बचाव और राहत अभियान जारी है। जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।"

ज्ञात रहे कि किश्तवाड़ के चशोती क्षेत्र में गुरुवार को बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। यह घटना उस स्थान पर हुई, जहां श्री मचैल यात्रा के लिए चार पहिया वाहन खड़े होते हैं और कई अस्थायी दुकानें लगी हुई हैं। एडीसी किश्तवाड़ के अनुसार, श्री मचैल यात्रा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अलावा एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किश्तवाड़ आपदा में कितने लोगों की मौत हुई है?
किश्तवाड़ आपदा में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने किससे बात की?
प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है।
क्या सरकार ने पीड़ितों के लिए मदद का आश्वासन दिया है?
हाँ, पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
राहत कार्य में कौन-कौन सी एजेंसियां शामिल हैं?
राहत कार्य में स्थानीय पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां शामिल हैं।
क्या श्री मचैल यात्रा स्थगित हो गई है?
हाँ, श्री मचैल यात्रा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले