26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आने वाले समय में बची कांग्रेस भी नहीं दिखेगी : मोहसिन रजा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आने वाले समय में बची कांग्रेस भी नहीं दिखेगी : मोहसिन रजा?

सारांश

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने बिहार में एनडीए सरकार के गठन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह सरकार इतिहास रचने जा रही है और कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। क्या कांग्रेस का भविष्य सुरक्षित है?

मुख्य बातें

एनडीए की सरकार बिहार में शपथ लेगी।
कांग्रेस की स्थिति भविष्य में संकट में पड़ सकती है।
भाजपा का समर्थन बिहार के लोगों के बीच मजबूत है।

लखनऊ, 19 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। गुरुवार को पटना में शपथ ग्रहण होने वाला है। इसे लेकर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा है कि बिहार में बनने वाली सरकार इतिहास रचने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार की अगुवाई में वहां सरकार काम करेगी। बिहार के लोगों ने एनडीए, पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जिस तरह से भरोसा जताया है, उसी भरोसे को ध्यान में रखकर सरकार लोगों के लिए योजनाएं बनाएगी।

भाजपा नेता मोहसिन रजा ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि जिस तरह बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया है, यह दर्शाता है कि देश की सरकार भी पीएम मोदी के हाथों में ही लंबे समय तक चलने वाली है।

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी को महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस के इमरान मसूद द्वारा 'भटका हुआ युवा' बताए जाने पर मोहसिन रजा ने कहा कि ये लोग खुद भी भटके हुए हैं, चाहे वह कांग्रेस हो या महबूबा मुफ्ती। इमरान मसूद संवैधानिक पद पर हैं और एक जिम्मेदार नेता हैं। इसके बाद भी उन्होंने यह बयान दिया है। देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को क्लीन चिट देते हुए कांग्रेस के ही नेता दिखाई देते हैं।

सिमी का उदाहरण देते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि इसे कांग्रेस की सरकार के दौरान बनाया गया था। इसे आतंकी संगठन घोषित किया गया था। इसके पदाधिकारी आज भी मौजूद हैं। जो लोग शिक्षा से जुड़े थे, उन्होंने ही इसे बनाया था। यही लोग अगर भटके हुए कहे जाएंगे तो बड़ी मुश्किल होगी। इन्हें ही भटका हुआ महबूबा मुफ्ती और इमरान मसूद बता रहे हैं। इनका चाल और चरित्र देश देख चुका है और इसलिए कांग्रेस को मुक्त कर दिया है। आने वाले समय में बची कांग्रेस भी नहीं दिखेगी।

उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा पहले है। जब मैं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री था, तब हमें 8 से 9 हजार मदरसे गैरकानूनी मिले थे और उन्हें खत्म किया था। जब डॉक्टर और इंजीनियर इस तरह के कामों में लिप्त हो रहे हैं, तो बचता ही क्या है? बहुत लोग कहते हैं कि जब हम सत्ता में आएंगे तो आतंकियों पर चल रहे मुकदमे वापस ले लेंगे। कांग्रेस तीन बजे आतंकी को बचाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को परेशान करती है। अदालत जिन आतंकियों को फांसी दे रही होती है, उन्हें बचाने का काम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी करती है। ऐसे लोगों को माफी नहीं मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी शिक्षा बच्चों को देना चाहते हैं कि वे ऑफिस में काम करते हुए मिलें, न कि लाल किला या विधानसभा के बाहर गाड़ी में बैठे हुए। हम ऐसी सुरक्षा व्यवस्था देना चाहते हैं कि किसी को खतरा महसूस न हो। राहुल गांधी को 272 पूर्व अधिकारियों, जजों आदि द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोपों का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

राष्ट्रीय दृष्टिकोण से यह स्पष्ट है कि भाजपा और एनडीए सरकार के प्रति बिहार के लोगों का समर्थन एक महत्वपूर्ण संकेत है। यदि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अपने दृष्टिकोण में बदलाव नहीं लाते हैं, तो उन्हें लंबी अवधि में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहसिन रजा ने बिहार सरकार के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बिहार में बनने वाली सरकार इतिहास रचने जा रही है।
कांग्रेस पर मोहसिन रजा के क्या आरोप हैं?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को क्लीन चिट देते हैं।
सिमी का संबंध कब हुआ था?
मोहसिन रजा ने कहा कि सिमी को कांग्रेस की सरकार के दौरान बनाया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले