3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अन्य नेताओं की शुभकामनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और अन्य नेताओं की शुभकामनाएं

सारांश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षित और सशक्त महिलाओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने सभी को समान अवसर देने और महिलाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्य बातें

महिलाएं प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला होती हैं।
समाज में नारी शक्ति की अद्वितीय भूमिका को मान्यता दी जानी चाहिए।
महिलाओं के लिए समान अवसर और सम्मान जरूरी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला-नेतृत्व की दिशा में कदम महत्वपूर्ण है।
महिलाओं की आकांक्षाएं और उपलब्धियां न्यायपूर्ण भविष्य का निर्माण करती हैं।

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के उपलक्ष्य में सभी को शुभकामनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं किसी प्रगतिशील राष्ट्र की नींव होती हैं। ये महिलाएं समावेशी और समृद्ध समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा, "'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर सभी को मेरी शुभकामनाएं! शिक्षित और सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। जब महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करती हैं और साहस के साथ नेतृत्व करती हैं, तो यह एक अधिक समावेशी और समृद्ध समाज की नींव की मजबूत आधार होती है।"

उन्होंने आगे कहा, "इस विशेष अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम ऐसा समाज बनाएंगे जहां हर महिला को आगे बढ़ने और सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का समान अवसर मिले। हमें एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां महिलाओं की आकांक्षाएं और उपलब्धियां एक न्यायपूर्ण भविष्य का निर्माण करें।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारी शक्ति की भूमिका को मान्यता देते हुए लिखा, "नारी शक्ति की अद्वितीय भूमिका के लिए मानवता हमेशा ऋणी रहेगी। नारी पीढ़ियों को सहेजती है और हमारे जीवन के हर क्षेत्र में योगदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है, जहां महिलाएं केवल प्रगति की साक्षी नहीं, बल्कि परिवर्तन की अग्रदूत बन रही हैं।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जिनकी शक्ति और दृढ़ संकल्प हमारे राष्ट्र को प्रेरित करते हैं।"

उन्होंने लिखा, "प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हम नारी शक्ति को भारत के विकास में और अधिक सार्थक योगदान देने के लिए सक्षम बना रहे हैं। मैं भारत की नारी शक्ति के संकल्प और धैर्य को नमन करता हूं।"

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "हर क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दे रही नारी शक्ति को प्रणाम। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "नारी शक्ति है, साहस है, देवी स्वरूपा नारी को कोटि-कोटि प्रणाम। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' पर सभी मातृशक्ति को शुभकामनाएं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
इस साल महिला दिवस का थीम क्या है?
इस साल का थीम महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता पर ध्यान केंद्रित है।
महिला सशक्तिकरण का क्या मतलब है?
महिला सशक्तिकरण का मतलब है महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वतंत्रता और अवसरों में वृद्धि करना।
महिला दिवस पर क्या विशेष कार्यक्रम होते हैं?
महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम, कार्यशालाएं और समारोह आयोजित होते हैं जो महिलाओं की उपलब्धियों और उनके अधिकारों को उजागर करते हैं।
क्या महिला दिवस का कोई ऐतिहासिक महत्व है?
हाँ, महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों और समानता की लड़ाई को मान्यता देने में है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले