28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

प्रयागराज के अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रयागराज के अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

सारांश

प्रयागराज में दो अस्पतालों और एक सैन्य अस्पताल के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते का उद्देश्य जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पहल के बारे में जानकारी दी।

मुख्य बातें

प्रयागराज में अस्पतालों के बीच एमओयू का हस्ताक्षर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाओं का विस्तार दूसरे जिलों में भी एमओयू का लाभ 1.4 करोड़ की जनसंख्या को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं

लखनऊ, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और भी गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। प्रयागराज के दो अस्पतालों एवं एक सैन्य अस्पताल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने साझा की।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के एमओयू हस्ताक्षरित किए जाएंगे। प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में आयोजित बैठक में, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी कि प्रयागराज के दो अस्पतालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुपर स्पेशिलिटी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (प्रयागराज मंडल) और निदेशक, छावनी चिकित्सालय (कैंटोनमेंट हॉस्पिटल), प्रयागराज के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैण्डिंग पर हस्ताक्षर किए गए हैं। 108 शैय्या वाले छावनी चिकित्सालय में 20 शैय्या वाली इंटेंसिव केयर यूनिट, वेंटिलेटर्स, डायलीसिस यूनिट और विभिन्न जांचों के लिए एक ऑटोमेटेड पैथोलॉजी लैब की सुविधा मौजूद है।

इस अस्पताल को वर्ष 2022 और 2024 में रक्षा मंत्री अवार्ड भी प्राप्त हुआ है। महाकुंभ-2025 के दौरान, छावनी सामान्य चिकित्सालय ने महाकुंभ क्षेत्र में सेंट्रल हॉस्पिटल और सेक्टर-24 के सब-सेंट्रल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ इंटेंसिव केयर यूनिट सुविधाएं प्रदान की थीं, जिनसे 700 से अधिक गंभीर रोगियों का उपचार किया गया। एमओयू के अनुसार, इन उपकरणों और मानव संसाधनों का उपयोग जनपद प्रयागराज के तेजबहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली चिकित्सालय) और मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन चिकित्सालय) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुपर स्पेशिलिटी इंटेंसिव केयर यूनिट्स की स्थापना के लिए किया जाएगा।

इन चिकित्सा इकाइयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुविधाएं जैसे क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी और गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इंटेंसिव केयर यूनिट्स का समन्वय 'हब एवं स्पोक' मॉडल के अंतर्गत टेलीमेडिसिन सेटअप से किया जाएगा। कैंटोनमेंट जनरल हॉस्पिटल, प्रयागराज केंद्रीय हब के रूप में कार्य करते हुए रिमोट आईसीयू मॉनीटरिंग के माध्यम से मेदांता सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय, मैक्स हॉस्पिटल और सनराइज सोसाइटी फॉर विमेन डेवलपमेंट, नोएडा के साथ सहयोग करेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर प्रति सप्ताह दो विशेषज्ञ ओपीडी सत्र विशेषज्ञों की उपस्थिति रहेगी। आईसीयू की मॉनीटरिंग के लिए दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर्स, छह स्टाफ नर्सेज और चार पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात उपलब्ध रहेंगे।

उच्च मानकों की शैय्याएं, हाई डिपेंडेंस यूनिट (एचडीयू) के साथ दस बाईपैप मशीनें, एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टेलीमेडिसिन यूनिट, और दिन-रात इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सुविधाएं कैंटोनमेंट जनरल चिकित्सालय, प्रयागराज में उपलब्ध रहेंगी। संबंधित चिकित्सालयों को इन सुविधाओं का निःशुल्क उपयोग अगले दो वर्षों के लिए किया जाएगा। इस अवधि में चिकित्साकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण और तकनीकी क्षमता में दक्ष बनाया जाएगा।

एमओयू के अनुसार चिकित्साकर्मियों को एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, 2डी इकोकार्डियोग्राम और कार्डियक इमरजेंसीज, ईईजी, न्यूरोलॉजिकल निदान, आईसीयू में नेफ्रोलॉजी ट्रॉमा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस एमओयू के माध्यम से प्रयागराज मंडल की लगभग 1.4 करोड़ की आबादी को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो प्रयागराज के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। यह पहल न केवल स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि अन्य जिलों में भी इसके विस्तार की संभावना है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रयागराज में एमओयू का उद्देश्य क्या है?
इस एमओयू का उद्देश्य प्रयागराज के अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के माध्यम से जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
कौन से अस्पताल इस एमओयू में शामिल हैं?
इस एमओयू में प्रयागराज के दो अस्पताल और एक सैन्य अस्पताल शामिल हैं।
इस एमओयू के तहत कौन सी नई सुविधाएं उपलब्ध होंगी?
इस एमओयू के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुपर स्पेशिलिटी सुविधाएं और इंटेंसिव केयर यूनिट्स उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह एमओयू कब साइन हुआ?
यह एमओयू 10 मार्च को साइन किया गया।
क्या इस एमओयू का लाभ अन्य जिलों को भी मिलेगा?
जी हां, इस एमओयू के माध्यम से अन्य जिलों में भी समान सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले