31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राज्य सरकार आपदा से प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी?

सारांश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी। 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है, और पुनर्वास के लिए भी सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्य बातें

राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।
घायलों के लिए उत्तम चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।
पुनर्वास हेतु 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
प्रधानमंत्री का सहयोग मिल रहा है।

देहरादून, 9 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जाए। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया जा चुका है, जिसमें स्थानीय निवासी और देश भर से आए तीर्थयात्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को उत्तम उपचार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर्षिल और धराली क्षेत्र में आवश्यक दवाएं, दूध, राशन और कपड़े पहुँचाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू किया गया है। यूपीसीएल द्वारा बिजली तारों की मरम्मत की जा रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी को पुनर्स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, आपदा क्षेत्र में 125 केवी के दो जनरेटर सेट भी पहुँच गए हैं। हर्षिल क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गंगनानी में बेली ब्रिज का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई सड़कों को भी जल्द ठीक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग को पूरी तरह ठीक करने की संभावना है, जिससे अन्य कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि दी जाएगी।

सीएम धामी ने आगे कहा कि ग्राम वासियों के पुनर्वास के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो प्रभावित लोगों के पुनर्वास, विस्थापन एवं हानि का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि आपदा से सेब के बगीचों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों में भी आपदा से तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में भी जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में जहां भी आपदा से हानि हुई है, उन सभी को सरकार से हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाता है कि संकट की घड़ी में सरकार और नागरिक एकजुट होकर काम करते हैं। ऐसे समय में हमें सभी स्तरों पर सहयोग की आवश्यकता होती है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्य सरकार कब तक प्रभावित परिवारों को राशन देगी?
राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी।
क्या घायलों को उपचार की व्यवस्था की गई है?
जी हां, घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती किया गया है और उनकी उत्तम चिकित्सा व्यवस्था की गई है।
क्या सरकार पुनर्वास के लिए सहायता राशि दे रही है?
हां, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें पुनर्वास के लिए 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 10 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले