अभिषेक का अंडर-19 चैंपियन बनने का सपना, भारत को वर्ल्ड कप जिताने की इच्छा

Click to start listening
अभिषेक का अंडर-19 चैंपियन बनने का सपना, भारत को वर्ल्ड कप जिताने की इच्छा

सारांश

अभिषेक ने अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद सीनियर टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने का संकल्प लिया। फाइनल में उनकी दमदार पारी ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जानिए उनकी यात्रा और परिवार की प्रेरणा के बारे में।

Key Takeaways

  • अभिषेक की दृढ़ता: अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने सीनियर टीम के लिए लक्ष्य निर्धारित किया।
  • टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन: फाइनल में अभिषेक ने 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
  • परिवार का समर्थन: अभिषेक के पिता का प्रेरणादायक दृष्टिकोण।
  • कप्तान और कोच की भूमिका: सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की प्रशंसा।
  • टीम की सफलता: भारत ने फाइनल में 255 रन बनाकर जीत हासिल की।

अहमदाबाद, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में ख़राब फॉर्म का सामना कर रहे अभिषेक ने फाइनल में अद्भुत लय दिखाई और उन्होंने 21 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक के पिता ने बताया कि अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद ही इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ठान लिया था कि वह सीनियर टीम को एक दिन अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए विश्व कप जिताएंगे।

अभिषेक के पिता, राज कुमार शर्मा, ने 'राष्ट्र प्रेस' से चर्चा करते हुए कहा, "अभिषेक अंडर-19 का वर्ल्ड कप जीतकर घर लौटे थे और उन्होंने मुझसे कहा था कि वह सीनियर टीम के लिए भी वर्ल्ड कप खेलेंगे और भारत को जीत दिलाएंगे। अभिषेक ने इस बात को कागज पर लिख लिया था कि वह जल्द ही सीनियर वर्ल्ड कप खेलेंगे, और आज वह दिन आ गया।"

उन्होंने बेटे की ख़राब फॉर्म के बारे में भी चर्चा की। उनका कहना था कि हर खिलाड़ी के करियर में ऐसा दौर आता है जब वह रनों के लिए जूझता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अभिषेक ने अपनी फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप में हासिल किया। अभिषेक के पिता ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सूर्या एक बेहतरीन कप्तान हैं और गंभीर ऐसे कोच हैं जिन्होंने खुद बहुत क्रिकेट खेली है।

फाइनल मुकाबले से पहले अभिषेक का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने 7 पारियों में केवल 89 रन बनाए थे। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अभिषेक ने अद्भुत बल्लेबाजी की और 21 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। अभिषेक और संजू की साझेदारी के चलते, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में, न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Point of View

NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

अभिषेक ने फाइनल में कितने रन बनाए?
अभिषेक ने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाए।
अभिषेक के पिता ने उनके बारे में क्या कहा?
अभिषेक के पिता ने कहा कि उन्होंने अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद सीनियर टीम के लिए भी वर्ल्ड कप जीतने का संकल्प लिया।
टीम इंडिया ने फाइनल में कितने रन बनाए?
टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।
अभिषेक की खराब फॉर्म का क्या कारण था?
अभिषेक ने 7 पारियों में केवल 89 रन बनाए थे, जो उनके लिए निराशाजनक था।
अभिषेक का फाइनल में प्रदर्शन कैसा रहा?
अभिषेक का प्रदर्शन फाइनल में शानदार रहा, उन्होंने 52 रनों की दमदार पारी खेली।
Nation Press