गीत सेठी: बिलियर्ड्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक

Click to start listening
गीत सेठी: बिलियर्ड्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए पदक विजेता और विश्व रिकॉर्ड धारक

सारांश

गीत सेठी, जो भारत के शीर्ष बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ियों में से एक हैं, ने 1990 के दशक में इस खेल में अपने अद्वितीय कौशल से लोगों का ध्यान खींचा। उनके विश्व रिकॉर्ड और अनेकों खिताब भारतीय क्यू-स्पोर्ट्स की पहचान को बढ़ाते हैं।

Key Takeaways

  • गीत सेठी का जन्म 17 अप्रैल 1961 को हुआ।
  • उन्होंने 1982 में अपना पहला बड़ा खिताब जीता।
  • 1992 में 1276 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने 1998 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।
  • गीत सेठी को कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें पद्मश्री शामिल है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गीत सेठी भारत के प्रमुख बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 1990 के दशक में सेठी ने इस खेल पर अपनी विशेष छाप छोड़ी। वे स्नूकर के भी उत्कृष्ट खिलाड़ी माने जाते हैं।

गीत सेठी का जन्म 17 अप्रैल 1961 को दिल्ली में हुआ। उनका पूरा नाम गीत श्रीराम सेठी है। अहमदाबाद में बड़े हुए सेठी ने 1982 में अपने करियर का पहला बड़ा खिताब प्रतिष्ठित खिलाड़ी माइकल फरेरा को हराकर जीता। इसके बाद उन्होंने 1985 से 1988 तक लगातार चार बार यह खिताब अपने नाम किया। 1997 और 1998 में भी अपनी श्रेष्ठता को साबित किया।

सेठी को अंतरराष्ट्रीय पहचान 1985 में मिली, जब उन्होंने आईबीएसएफ वर्ल्ड एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में बॉब मार्शल को हराया। यह मुकाबला लगभग आठ घंटे तक चला। 1987 में उन्होंने फिर से यह खिताब जीता और साथ ही एसीबीएस एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी अपने नाम की।

बिलियर्ड्स के साथ-साथ सेठी ने 1985-1988 के दौरान राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप में भी लगातार चार बार जीत हासिल की। 1989 में गुंटूर में एक प्रतियोगिता में उन्होंने 147 का अधिकतम ब्रेक लगाकर इतिहास रच दिया। वे दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रतिस्पर्धी स्नूकर में 147 और बिलियर्ड्स में 1000+ का ब्रेक बनाया।

1992 में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में सेठी ने 80 मिनट में 1276 अंक का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। यह रिकॉर्ड पांच दशकों तक अजेय रहा। उन्होंने 1993, 1995, 1998 और 2006 में भी विश्व खिताब जीतकर अपनी बादशाहत को बनाए रखा। 2006 में वेल्स में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ली लागन को हराया।

एशियाई खेलों में भी सेठी का प्रदर्शन अद्भुत रहा। उन्होंने 1998 एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत, 2002 एशियन गेम्स में रजत और कांस्य, और 2006 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीते। अपने करियर के दौरान गीत सेठी ने भारतीय क्यू-स्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।

उनके खिताबों की सूची में शामिल हैं: वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन (1992, 1993, 1995, 1998, 2006), वर्ल्ड एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन (1985, 1987, 2001), 13वें एशियन गेम्स, बैंकॉक 1998 में स्वर्ण पदक विजेता, 1987 में एशियन बिलियर्ड्स चैंपियन, नेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन (1982, 1985, 1986, 1987, 1988, 1997, 1998) और नेशनल स्नूकर चैंपियन (1985, 1986, 1987 और 1988)। गीत सेठी ने 2013 में खेल से संन्यास लिया।

सेठी को 1992-93 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 1986 में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Point of View

बल्कि भारतीय क्यू-स्पोर्ट्स को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर लाने का कार्य भी करती हैं। उनके द्वारा स्थापित रिकॉर्ड और खिताब ने आगामी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत का काम किया है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

गीत सेठी ने पहले बड़ा खिताब कब जीता?
गीत सेठी ने 1982 में अपना पहला बड़ा खिताब इंडियन नेशनल बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।
सेठी ने विश्व रिकॉर्ड कब बनाया?
उन्होंने 1992 में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में 1276 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
गीत सेठी को कौन-से पुरस्कार मिले हैं?
उन्हें 1992-93 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 1986 में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सेठी ने एशियाई खेलों में कौन-कौन से पदक जीते?
उन्होंने 1998 में स्वर्ण और रजत, 2002 में रजत और कांस्य, और 2006 में कांस्य पदक जीते।
गीत सेठी का जन्म कब हुआ?
उनका जन्म 17 अप्रैल 1961 को दिल्ली में हुआ।
Nation Press