2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का जवान घायल हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का जवान घायल हुआ?

सारांश

बीजापुर में एक सुरक्षा जवान की घायल होने की घटना ने नक्सलियों की बढ़ती चुनौतियों को उजागर किया है। जानें क्या हुआ और प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं।

मुख्य बातें

बीजापुर में आईईडी विस्फोट से एक जवान घायल हुआ।
घटना नक्सलियों की सक्रियता को दर्शाती है।
घायल जवान का इलाज चल रहा है और वह स्थिर है।
प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाई है।
नक्सली गश्त पर निकले जवानों को टारगेट करते हैं।

बीजापुर, १३ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को प्रेशर आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का एक जवान घायल हो गया।

यह घटना भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कंडलापर्ती गांव के जंगलों में उस समय हुई, जब सुरक्षा बलों की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली हुई थी।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुरक्षा बलों की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर लगाया गया प्रेशर आईईडी अचानक फट गया। इस धमाके में एक जवान घायल हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) में शिफ्ट किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और आईईडी ब्लास्ट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बस्तर संभाग के बीहड़ जंगलों में सक्रिय नक्सली अक्सर गश्त पर निकले जवानों को टारगेट करते हुए सड़कों और कच्चे रास्तों पर आईईडी बिछा देते हैं। ये विस्फोटक दिखने में बेहद साधारण होते हैं, लेकिन इनका नुकसान गंभीर होता है। इन आईईडी की चपेट में न केवल सुरक्षाबल आते हैं, बल्कि कई बार आसपास के ग्रामीण नागरिक भी शिकार हो चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक कमांडो आईईडी विस्फोट में घायल हो गया था।

प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं सुरक्षाबलों के अधिकारी भी लगातार नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीजापुर में यह घटना कब हुई?
यह घटना १३ अक्टूबर को हुई।
घायल जवान की हालत कैसी है?
घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।
क्या प्रशासन ने इस घटना के बाद कोई कदम उठाए?
हाँ, प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले