दिव्यांगों ने मध्य प्रदेश में 100 घंटे क्रिकेट खेलकर बनाया नया रिकॉर्ड

Click to start listening
दिव्यांगों ने मध्य प्रदेश में 100 घंटे क्रिकेट खेलकर बनाया नया रिकॉर्ड

सारांश

भोपाल में दिव्यांग खिलाड़ियों ने क्रिकेट महोत्सव में 100 घंटे तक खेलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियों ने सर्टिफिकेट सौंपे। जानिए इस महोत्सव के बारे में खास बातें।

Key Takeaways

  • दिव्यांगों ने 100 घंटे तक क्रिकेट खेलकर नया कीर्तिमान बनाया।
  • 745 खिलाड़ी इस महोत्सव का हिस्सा बने।
  • महिलाओं की भागीदारी में 100 से अधिक दिव्यांग महिला खिलाड़ी शामिल रहीं।
  • राज्यपाल और भाजपा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट सौंपा।
  • यह महोत्सव साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

भोपाल, 26 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में दिव्यांग खिलाड़ियों ने क्रिकेट महोत्सव में नॉट आउट 100 के तहत 100 घंटे तक क्रिकेट खेलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा डॉ. राघवेन्द्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में नॉट आउट 100 के इस लगातार 100 घंटे चले आयोजन में 25 टीमें शामिल थीं, जिनमें 745 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन खिलाड़ियों में 100 से अधिक दिव्यांग महिला खिलाड़ी थीं, जिनमें से 7 महिला ओलंपिक खिलाड़ी भी उपस्थित थीं। इस महोत्सव में 32 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और 436 राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

समापन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रतीक है।

100 घंटे के इस निरंतर क्रिकेट महोत्सव ने खेल जगत में एक नया इतिहास लिखा है। दिव्यांग खिलाड़ियों ने इस अनूठे आयोजन में जो जज्बा, धैर्य और हिम्मत दिखाई, वह निस्संदेह प्रेरणादायक है।

राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने वाली फाल्गुनी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। समारोह में लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।

Point of View

बल्कि समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करता है। यह एक प्रेरणा है कि कठिनाइयों के बावजूद, मेहनत और संकल्प से कुछ भी संभव है।
NationPress
24/04/2026

Frequently Asked Questions

दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव कब आयोजित हुआ?
यह महोत्सव 26 फरवरी को भोपाल में आयोजित हुआ।
इस महोत्सव में कितनी टीमें शामिल हुई थीं?
इस महोत्सव में कुल 25 टीमें शामिल थीं।
कितने दिव्यांग खिलाड़ियों ने इस महोत्सव में भाग लिया?
745 दिव्यांग खिलाड़ियों ने इस महोत्सव में भाग लिया।
राज्यपाल ने किस खिलाड़ी को सम्मानित किया?
राज्यपाल ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने वाली फाल्गुनी को सम्मानित किया।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था।
Nation Press