8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मेरा भाई देशभक्त है, सेना का अपमान नहीं कर सकता? प्रियंका गांधी वाड्रा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेरा भाई देशभक्त है, सेना का अपमान नहीं कर सकता? प्रियंका गांधी वाड्रा

सारांश

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी के बयान का बचाव करते हुए कहा कि वह कभी भी भारतीय सेना का अपमान नहीं कर सकते। उन्होंने आरोपों का खंडन किया और राहुल की सेना के प्रति समर्पण की बात की। जानिए इस विवाद के पीछे की सच्चाई क्या है।

मुख्य बातें

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए सेना के प्रति उनके सम्मान को उजागर किया।
राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा ने उन पर आरोप लगाए हैं।
प्रियंका ने निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

बेतिया, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का बचाव किया है, जिसे लेकर भाजपा और एनडीए में शामिल राजनीतिक दल उन पर आक्रामक हो रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना में देश की 10 फीसदी आबादी का नियंत्रण है। प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई कभी भी सेना के अपमान में कुछ नहीं कह सकता। वे देशभक्त हैं और सेना की भलाई के लिए चिंतित हैं।

बेतिया में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि मेरा भाई कभी ऐसा कुछ नहीं कह सकता है जिससे सेना का अपमान हो। वह तो सेना का सम्मान करता है, सेना की भलाई चाहता है, और जो सच्चाई होती है, उसे सभी के सामने रखता है। तो फिर आप कैसे कह सकते हैं कि वह अपमान कर सकते हैं? वह कभी ऐसा कुछ नहीं कहेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सेना की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं, वे देश के लिए समर्पित हैं, और वे मेरे भाई हैं। वे सच्चाई के साथ खड़े होते हैं और ये लोग उनका मुकाबला नहीं कर सकते, इसीलिए कोई न कोई आरोप लगाते रहते हैं।

प्रियंका ने राहुल गांधी की उस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उल्लेख किया कि अगर चुनाव चोरी कर सरकार बनाई जाएगी तो लोकतंत्र कहां बचा है? ऐसी सरकार से क्या फायदा जो चोरी कर बनाई जाए?

मीडिया से सवाल करते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें बताया था कि कैसे चुनाव चोरी किया गया, इस पर सवाल क्यों नहीं करते?

बिहार में प्रथम चरण के मतदान से पहले उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए और मुझे लगता है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेगा, लेकिन अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं, तो साफ हो जाएगा कि जैसे अन्य राज्यों में हुआ, वही बिहार में भी होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे अपनी सच्चाई के रूप में पेश कर रही है। यह मामला न केवल व्यक्तिगत बल्कि राजनीतिक भी है।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव क्यों किया?
प्रियंका गांधी ने यह कहा कि राहुल गांधी कभी भी सेना का अपमान नहीं कर सकते और वे देशभक्त हैं।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का क्या कहना है?
भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को लेकर उन पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने सेना का अपमान किया है।
क्या प्रियंका गांधी ने निष्पक्ष चुनाव की बात की?
हां, प्रियंका गांधी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए और चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले