8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 'पैसा फेंको, तमाशा देखो' मॉडल पर चल रहा है? : उद्धव ठाकरे

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव 'पैसा फेंको, तमाशा देखो' मॉडल पर चल रहा है? : उद्धव ठाकरे

सारांश

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव अब ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’ के सिद्धांत पर चल रहे हैं। क्या महाराष्ट्र की जनता इसका जवाब देगी?

मुख्य बातें

स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक हैं।
महायुति सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।
उद्धव ठाकरे ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।
महिलाओं को निष्ठा खरीदने की कोशिश की जा रही है।
मुंबई में प्रदूषण की स्थिति गंभीर है।

मुंबई, 1 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जैसे-जैसे स्थानीय निकाय चुनाव करीब आ रहे हैं, महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव अब ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’ के सिद्धांत पर चल रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि महायुति में अंतर्कलह चल रही है। उन्होंने कहा कि कुकर में जैसे उबाल आता है, वैसे ही मालवण और कोंकण में आपस में लड़ाई शुरू हो गई है। बैग में पैसे भरकर रखे जा रहे हैं और लोग भी पकड़े जा रहे हैं। जो लोग सरकार के हैं, उन्हें क्लीन चिट दी जा रही है, जबकि अन्य पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह पूरी व्यवस्था एक ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह काम कर रही है। “किसी को भी इसमें डालो, वो धुलकर ही बाहर आता है।”

उद्धव ठाकरे ने मंत्री जयकुमार गोरे पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह मंत्री बाहर से ‘गोरे’ हैं, लेकिन मन से ‘काले’ हैं। उनका कहना है कि अगर पति तुम्हें 100 रुपए नहीं देता, तो मुख्यमंत्री तुम्हें 1500 रुपए दे रहे हैं। यह पति-पत्नी के बीच झगड़ा लगवाने के समान है। 1500 रुपए देकर निष्ठा खरीदने की कोशिश की जा रही है।

उद्धव ने कहा, “ये लोग महिलाओं से कह रहे हैं कि पति को छोड़कर मुख्यमंत्री पर भरोसा करो। यह किस तरह की सोच है? किस प्रकार का भ्रष्टाचार है? ऐसे लोगों के हाथों में हम मुंबई नहीं दे सकते।”

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता यह सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।

इसके साथ ही, उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एकनाथ शिंदे पर भी तेज हमला किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में आज जिस प्रकार का प्रदूषण देखा जा रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदूषण की यह स्थिति आखिर क्यों उत्पन्न हुई?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव अब ‘पैसा फेंको, तमाशा देखो’ के सिद्धांत पर चल रहे हैं और महायुति में अंतर्कलह है।
क्या उद्धव ठाकरे ने प्रदूषण को लेकर कुछ कहा?
हाँ, उन्होंने मुंबई में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई और सवाल उठाया कि यह स्थिति क्यों उत्पन्न हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले