19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पूरे देश को हम हरा करेंगे और झंडा लहराएंगे: वारिस पठान?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पूरे देश को हम हरा करेंगे और झंडा लहराएंगे: वारिस पठान?

सारांश

वारिस पठान ने एआईएमआईएम की नेता सहर शेख के बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का रंग हरा है। वह पूरे देश को हरा करने का संकल्प लेते हैं। जानें उनकी बातें और भाजपा पर कटाक्ष।

मुख्य बातें

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने हरे रंग के समर्थन में बात की।
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष किया।
बुर्का पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री बनने का समर्थन किया।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई।

मुंबई, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। एआईएमआईएम की नेता सहर शेख के हरे रंग के बयान को समर्थन देते हुए वारिस पठान ने कहा कि हमारी पार्टी की नेता ने कोई गलत बात नहीं कही है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि एक दिन न सिर्फ मुंबई और महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश को हरा करेंगे। हमारी पार्टी का रंग हरा है और हम पूरे देश में अपना झंडा लहराएंगे

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि जब भाजपा के नेता पूरा देश भगवा करने का ज़िक्र करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती है?

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया के पास कोई काम नहीं है, इसलिए वे दिन-रात मुसलमानों को निशाना बनाते हैं। वे आरटीआई एक्टिविस्ट बन गए हैं और लगातार ऐसे नोटिस जारी करते रहते हैं। मैं पूछता हूं कि वे किस कानून के तहत नोटिस जारी कर रहे हैं? भाजपा के लोग जब हेट स्पीच देते हैं तो क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होती है?

उन्होंने कहा कि हमारी बच्ची ने मुंब्रा में दिग्गज को हराया है। उसने अपनी पार्टी के झंडे के संबंध में विक्ट्री स्पीच दी। यह हमारी पार्टी की दिशा है और मैं इसका पूरा समर्थन करता हूं। ऐसा क्यों नहीं हो सकता? यह हरा-भरा हो सकता है। महाराष्ट्र में क्यों नहीं? मैं तो कहूंगा कि हम पूरे देश को हरा-भरा करेंगे। हमारी पार्टी के झंडे का रंग हरा है। हम चाहते हैं कि एक दिन हमारी पतंग पूरे देश में उड़ें। मैं कोई असंवैधानिक बात नहीं कर रहा हूं।

वारिस पठान ने कहा कि एक बच्ची के पीछे पड़ गए हैं, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात हो रही है। भाजपा के कुछ नेता नफरत फैला रहे हैं। एक दिन पूरे देश में हमारा झंडा लहराएगा।

वारिस पठान ने कहा कि बुर्का पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकती? मेरा बयान संविधान के खिलाफ नहीं है, बल्कि संविधान के तहत है। संविधान किसी को भी प्रधानमंत्री बनने की इजाजत देता है। इससे धर्म का कोई लेना-देना नहीं है, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, सिख या ईसाई हो। पाकिस्तान में एक ही धर्म का प्रधानमंत्री बनता है, लेकिन भारत में संविधान के तहत एक दिन बुर्का पहनने वाली महिला प्रधानमंत्री बनेगी।

वारिस पठान ने नितेश राणे के बयान का जवाब देते हुए कहा कि जब उन्होंने पूरे देश को भगवा करने की बात की तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? जब वे ऐसा कहते हैं तो कुछ नहीं होता। लेकिन, जब हम अपनी पार्टी के बारे में बात करते हैं तो हमें गलत ठहराया जाता है। नितेश राणे को बकवास बोलने की आदत पड़ गई है। डराने-धमकाने का समय खत्म हो गया है। मैं कभी डरता नहीं हूं।

बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैं पहला व्यक्ति था जिसने कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए, लेकिन मैच खेला गया। बांग्लादेश में जो हिंदुओं पर हो रहा है, वह गलत है। बांग्लादेश की सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। भारत को भी इस मामले में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो महाराष्ट्र और पूरे देश में महत्वपूर्ण हो सकती हैं। हमें यह समझना चाहिए कि राजनीति में विचारधारा और सिद्धांतों का महत्व है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वारिस पठान ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का रंग हरा है और हम पूरे देश को हरा करेंगे।
भाजपा के नेताओं पर वारिस पठान का क्या आरोप है?
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं होती।
क्या वारिस पठान का बयान संविधान के खिलाफ है?
उन्होंने कहा कि उनका बयान संविधान के खिलाफ नहीं है, बल्कि संविधान के तहत है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले