ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला, प्रोडक्शन के लिए एडवांस बुकिंग पूरी
सारांश
Key Takeaways
- ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास हुआ।
- प्रोडक्शन के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
- निर्माण में लगभग 2.5 साल का समय लगेगा।
- 70,000 ग्लास पैनेल का उत्पादन होगा।
- 2,500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार।
भुवनेश्वर, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ओडिशा में एक सेमीकंडक्टर प्लांट का निर्माण होने से पहले ही इसके प्रोडक्शन के लिए एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। इस प्लांट के निर्माण में लगभग 2.5 साल का समय लगेगा। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर साझा की।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ओडिशा में इस सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला रखी गई है और यह एक अत्याधुनिक प्लांट होगा। आमतौर पर सेमीकंडक्टर बनाने के लिए सिलिकॉन सबस्ट्रेट का उपयोग होता है, लेकिन इस प्लांट में 3डी ग्लास सबस्ट्रेट जैसी नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्लांट में भविष्य में होने वाले सभी प्रोडक्शन के लिए एडवांस बुकिंग
वैष्णव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट ओडिशा के औद्योगिक विकास को नई दिशा में आगे बढ़ाएगा और इसे देश के प्रमुख आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।
इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि आज ओडिशा के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रतिष्ठित सेमीकंडक्टर कंपनी 3डी ग्लास सॉल्यूशंस की ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग यूनिट का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह भारत में पहली बार ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग का निर्माण है। इसके लिए कंपनी पहले चरण में करीब 2 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर रही है, जिससे भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
उन्होंने आगे कहा कि यह प्लांट 70,000 ग्लास पैनेल, 50 मिलियन असेंबल्ड यूनिट और 13,200 3डी एचआई मॉड्यूल का उत्पादन करेगा, जिससे 2,500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।