मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, बोले- यूएई है मेरा घर

Click to start listening
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, बोले- यूएई है मेरा घर

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने दुबई लौटने पर यूएई नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने वहां की शांति और सुरक्षा की सराहना करते हुए अपने परिवार से मिलन की चिंता व्यक्त की। जानें उनके अनुभव और भावनाएं।

Key Takeaways

  • विवेक ओबेरॉय ने यूएई को घर जैसा बताया।
  • यूएई प्रशासन की शांति और सुरक्षा की सराहना की।
  • परिवार से मिलने की चिंता व्यक्त की।
  • भारतीय समुदाय की ओर से आभार जताया।
  • यूएई के नेतृत्व ने मजबूती का उदाहरण पेश किया।

मुंबई, 6 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई लौटने पर वहां के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन ने जिस तरह से शांति और सुरक्षा बनाए रखी, वह प्रशंसा के योग्य है।

अभिनेता ने कहा कि इस दौरान उनके मन में अपने परिवार से मिलने की चिंता बनी रही।

विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, "यूएई मेरे लिए घर जैसा है। इस देश में 200 से ज्यादा देशों के लोग रहते हैं और यह सभी के लिए एक साझा घर की तरह है। पिछले कुछ दिनों में तनाव बढ़ा, जिससे मुझे अपने परिवार से दूर रहना कठिन लग रहा था। जब मैं प्लेन से दुबई लौट रहा था, तब हर सवारी की आंखों में उनकी अपनी कहानी छिपी हुई थी।"

अभिनेता ने कहा, "सफर के दौरान मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था, क्योंकि मैं सिर्फ अपने बच्चों के लिए चिंतित था। पूरे यात्रा के दौरान मेरा ध्यान केवल अपने परिवार पर था और मैं बस यही सोच रहा था कि जल्दी से जल्दी अपने बच्चों से मिलूं।"

विवेक ओबेरॉय ने कहा, "जब दुनिया में अनिश्चितता और तनाव का माहौल होता है, तब मजबूत और शांत नेतृत्व की आवश्यकता होती है। यूएई के नेतृत्व ने इस कठिन समय में धैर्य और मजबूती का उदाहरण पेश किया है। यहां की सरकार ने ऐसा देश बनाया है जो लोगों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है। यही कारण है कि यहां रहने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।"

वीडियो में उन्होंने एक भारतीय होने के नाते अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं। विवेक ओबेरॉय ने कहा, "यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से भी मैं यहां के नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं। यूएई ने हमेशा भारतीयों को अपनाया है और हमें कभी बाहरी नहीं समझा। यही कारण है कि दोनों देशों के लोगों के बीच एक मजबूत रिश्ता बना हुआ है।"

अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में यूएई के नेतृत्व, वहां के फ्रंटलाइन वर्कर्स और एमिरेट्स एयरलाइंस का आभार व्यक्त किया और कहा, "दुबई लौटकर राहत महसूस हो रही है।"

Point of View

जो इस समय क्षेत्रीय तनाव के बीच एक सकारात्मक संदेश देता है। उनका अनुभव और परिवार के प्रति चिंता दर्शाता है कि कैसे व्यक्तिगत भावनाएं वैश्विक मुद्दों के बीच आती हैं।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

विवेक ओबेरॉय ने किस देश का धन्यवाद किया?
विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद किया।
विवेक ओबेरॉय दुबई क्यों लौटे?
विवेक ओबेरॉय ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने की जानकारी दी।
उन्होंने अपने परिवार के बारे में क्या कहा?
उन्होंने अपने परिवार से मिलने की चिंता और भावनाएं व्यक्त कीं।
यूएई के नेतृत्व की उन्होंने कैसे सराहना की?
उन्होंने यूएई के नेतृत्व को शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए काबिल-ए-तारीफ बताया।
क्या उन्होंने भारतीय समुदाय की ओर से कुछ कहा?
हाँ, उन्होंने भारतीय समुदाय की ओर से यूएई नेतृत्व का धन्यवाद किया।
Nation Press