16 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने गुफा मंदिरों के संरक्षण के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने गुफा मंदिरों के संरक्षण के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली स्थापित की?

सारांश

चीन ने अपने ऐतिहासिक गुफा मंदिरों और चट्टानों के संरक्षण में एक नई प्रणाली स्थापित की है। इस प्रणाली के माध्यम से पिछले 70 वर्षों में 150 से अधिक परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की गई हैं। क्या यह नई तकनीक इन धरोहरों को बचाने में मदद करेगी?

मुख्य बातें

चीन ने गुफा मंदिरों के संरक्षण के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली विकसित की है।
150+ संरक्षण परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।
माइक्रोबियल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
गुफा मंदिरों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य बहुत अधिक है।
इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए धरोहरें संरक्षित हो रही हैं।

बीजिंग, 21 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीन ने अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले गुफा मंदिरों और चट्टानों की नक्काशी को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

चीन राज्य सांस्कृतिक विरासत प्रशासन ने बताया कि देश के प्रमुख गुफा मंदिरों पर मौजूद बड़े खतरों को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और उनके लिए एक सुव्यवस्थित और व्यापक संरक्षण ढांचा स्थापित किया गया है।

चीन में कुल 2,155 गुफा मंदिर और 3,831 चट्टानों पर बनी नक्काशी हैं, जो कुल मिलाकर 5,986 स्थल हैं। इन स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य बहुत अधिक है। पिछले 70 वर्षों के प्रयासों के बाद, इन स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए एक व्यवस्थित प्रणाली धीरे-धीरे विकसित की गई है।

2021 से अब तक 150 से ज्यादा संरक्षण परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें मोगाओ ग्रोटोज के भित्तिचित्रों और मूर्तियों का जीर्णोद्धार, मैजिशान ग्रोटोज और दाजू रॉक कार्विंग्स का व्यापक संरक्षण, और लोंगमेन ग्रोटोज की क्षतिग्रस्त मूर्तियों का डिजिटल जीर्णोद्धार शामिल है।

छोंगछिंग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य, ल्यू हानलोंग ने बताया कि उनकी टीम ने पाषाण कलाकृतियों, मिट्टी के स्थलों और अन्य चल सांस्कृतिक अवशेषों के लिए माइक्रोबियल खनिजीकरण सुदृढ़ीकरण तकनीक का सफल परीक्षण किया है, जो इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में एक प्रभावी और व्यावहारिक समाधान साबित हो रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अमूल्य धरोहर छोड़ने का एक प्रयास है।
RashtraPress
16 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन में कितने गुफा मंदिर हैं?
चीन में कुल 2,155 गुफा मंदिर हैं।
गुफा मंदिरों का संरक्षण क्यों आवश्यक है?
इन गुफा मंदिरों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्य अत्यधिक है, इसलिए उनका संरक्षण आवश्यक है।
क्या संरक्षण परियोजनाएं सफल रही हैं?
हां, 2021 से अब तक 150 से अधिक संरक्षण परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी हैं।
कौन सी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है?
माइक्रोबियल खनिजीकरण सुदृढ़ीकरण तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
क्या यह तकनीक प्रभावी है?
हां, यह तकनीक इन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में एक प्रभावी और व्यावहारिक समाधान साबित हो रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले