27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों और मेडिकल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों और मेडिकल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे?

सारांश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों और मेडिकल शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया है। यह कदम स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्य बातें

सीएम सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए।
स्वास्थ्य सेवाएँ केवल पेशा नहीं, बल्कि सेवा भावना हैं।
संवेदनशीलता और समर्पण से मरीजों को बेहतर सेवाएँ मिलेंगी।
राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए नई व्यवस्थाएँ लागू की जाएँगी।
स्वास्थ्य विभाग में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

रांची, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के लिए नवनियुक्त 160 सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति राज्य की स्वास्थ्य संरचना को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा भावना है।

उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों से कहा, “आपसे गरीब, कमजोर और असहाय जनता को बहुत उम्मीदें हैं। आपकी संवेदनाएं ज़मीन पर दिखाई देनी चाहिए, ताकि इसका लाभ सीधे मरीजों को मिल सके।” उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बहुत कुछ संभव है। मरीजों को इलाज के साथ-साथ संवेदना और सेवा की भी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपके व्यवहार और प्रभाव से ही मरीजों को बेहतर माहौल मिल सकता है।” सोरेन ने स्वास्थ्य क्षेत्र में आ रही नई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि चिकित्सकों की भूमिका इन समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसमें चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों के सहयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाएगा। कोविड-19 का नाम लेते हुए उन्होंने बताया कि यह पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती थी, लेकिन सरकार ने बेहतर प्रबंधन के माध्यम से इसका सफलतापूर्ण सामना किया।

उन्होंने बताया कि आज कई बीमारियां मानव जीवन की जीवनशैली और आदतों से उत्पन्न हो रही हैं, और उनके समाधान के लिए समाज को ही सक्रिय होना होगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि राज्य में नियुक्त चिकित्सकों के कार्यों का आकलन किया जाए और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाए। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, जेएमएचआईडीपी के एमडी अबु इमरान और स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा सहित कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो समाज का संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है।

RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीएम सोरेन ने कितने चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए?
सीएम सोरेन ने 160 नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए।
यह नियुक्ति किस दिशा में एक कदम है?
यह नियुक्ति राज्य की स्वास्थ्य संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से क्या अपेक्षा की?
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से अपेक्षा की कि वे गरीब और कमजोर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले