क्या बिहार की दीपिका झा डूसू चुनाव में एबीवीपी की संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार बन गईं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार की दीपिका झा डूसू चुनाव में एबीवीपी की संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार बन गईं?

सारांश

दीपिका झा को एबीवीपी ने डूसू चुनाव में संयुक्त सचिव पद का उम्मीदवार बनाया है। जानें उनके प्रमुख मुद्दे क्या हैं और एबीवीपी की चुनावी रणनीति में क्या खास है।

मुख्य बातें

दीपिका झा का एबीवीपी के लिए नामांकन संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव मेट्रो रियायती पास का मुद्दा छात्र कल्याण के लिए एबीवीपी की प्रतिबद्धता सामाजिक परिवर्तन में सक्रियता

नई दिल्ली, 11 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसी) 2025-26 के चुनावों के लिए बिहार की दीपिका झा को संयुक्त सचिव पद का उम्मीदवार घोषित किया है। दीपिका ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

दीपिका झा वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग की छात्रा हैं। उन्होंने एबीवीपी के प्रकल्प स्टूडेंट्स फॉर सेवा में सक्रियता से भाग लिया है और बस्ती की पाठशाला, ऋतुमति अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में कार्यरत हैं।

एबीवीपी ने डूसू चुनाव के लिए सेंट्रल पैनल की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने बताया कि हम समर्पण, विकास और छात्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि दिल्ली विश्वविद्यालय में हर छात्र की आवाज़ को मज़बूती दी जा सके।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में दीपिका झा ने कहा, "मैं एबीवीपी को धन्यवाद देना चाहती हूं। छात्रों से हमें समर्थन मिल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि एबीवीपी डूसू चुनाव में 4-0 से जीत हासिल करेगी।"

दीपिका ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा विश्वविद्यालय के लिए विशेष बसों का होना है। 27 साल बाद विश्वविद्यालय कैंपस में विशेष बसें आई हैं। मेट्रो कंसेशन पास भी उनके मुद्दों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर कॉलेज की छात्रा को एनसीसी में भाग लेना चाहिए। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान ने कहा कि इस बार हमारी पूरी तैयारी है। उनका पहला मुद्दा मेट्रो रियायती पास है, जो दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आर्यन मान हरियाणा के बहादुरगढ़ से हैं। उन्होंने हंसराज कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी साइंस के छात्र हैं और खेलों में उनकी रुचि है।

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद तंवर हरियाणा के निवासी हैं। उन्होंने दयाल सिंह कॉलेज से बीए प्रोग्राम में स्नातक किया है और वे बौद्ध अध्ययन विभाग में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।

सचिव पद के उम्मीदवार कुणाल चौधरी दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने पीजीडीएवी कॉलेज से स्नातक किया है और 2023 में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

छात्रों की आवाज़ को और भी मजबूत बनाता है। यह चुनाव न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त छात्रों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डूसू चुनाव कब होंगे?
डूसू चुनाव 2025-26 के लिए आयोजित किए जाएंगे।
दीपिका के प्रमुख मुद्दे क्या हैं?
उनके प्रमुख मुद्दे विश्वविद्यालय की विशेष बसें और मेट्रो कंसेशन पास हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले