31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गैरसैंण में बजट सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री धामी की पुलिस और सफाई कर्मियों से भेंट

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गैरसैंण में बजट सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री धामी की पुलिस और सफाई कर्मियों से भेंट

सारांश

गैरसैंण में बजट सत्र से पहले, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और सफाई कर्मियों से संवाद किया, उनके हालचाल जाने। जानें इस विशेष मुलाकात के बारे में।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और सफाई कर्मियों से मुलाकात की।
बजट सत्र की शुरुआत 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी समस्याओं को सुना।

गैरसैंण, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और विधानसभा सत्र के सफल संचालन में योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गैरसैंण में भ्रमण करते हुए विधानसभा सत्र ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों से भी मुलाकात की।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज करते हुए और भगवान सूर्य को नमस्कार करते हुए दिखे।

इससे पहले, पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गैरसैंण में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में विधानसभा सत्र की तैयारियों पर मंत्रियों और विधायकों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी शामिल रहे।

उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से भी मुलाकात की, जहां विधानसभा बजट सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, वे गैरसैंण में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से भी मिले।

सीएम धामी ने रविवार को गैरसैंण पहुंचने के बाद 'एक्स' पर लिखा, "उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र से पहले यहां पहुंचने पर स्थानीय जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। निश्चित तौर पर यह बजट सत्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णयों का मार्ग प्रशस्त करेगा।"

ज्ञात हो कि उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सत्र की शुरुआत राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री धामी ने किससे मुलाकात की?
मुख्यमंत्री धामी ने सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों और अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की।
बजट सत्र की शुरुआत कब होगी?
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर क्या साझा किया?
मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात की तस्वीरें और अपने अनुभव साझा किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले