29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

इमरान खान की बहन अलीमा ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इमरान खान की बहन अलीमा ने पार्टी नेतृत्व पर उठाए गंभीर सवाल

सारांश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने पार्टी नेतृत्व के निर्णयों की आलोचना की है। उन्होंने स्वास्थ्य स्थिति को लेकर उठते सवालों का सामना करते हुए पार्टी की गुप्तता पर सवाल उठाए। क्या ये असंतोष आगे बढ़ेगा?

मुख्य बातें

अलीमा खानम ने पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।
इमरान खान का स्वास्थ्य परिवार की चिंता का विषय है।
पार्टी का गुप्तता को लेकर विरोध जारी है।

इस्लामाबाद, २५ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति अब केवल राजनीतिक विवाद का विषय नहीं रह गई है, बल्कि यह उनके परिवार और पार्टी के भीतर भी असंतोष का कारण बन गया है। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ की संस्थापक इमरान खान की बहन अलीमा खानम ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बुधवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के मेडिकल ट्रीटमेंट के संबंध में लिए गए निर्णयों की कड़ी आलोचना की।

अलीमा ने अपने दर्द और आक्रोश को मीडिया के सामने व्यक्त किया। उनके साथ उनकी दोनों बहनें उज्मा और नौरीन खानम भी उपस्थित थीं। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस इमरान खान के एक दिन पहले हुए फॉलोअप ट्रीटमेंट के विवाद के बीच आयोजित की गई। उनकी पार्टी (पीटीआई) ने इस प्रक्रिया के संबंध में उठ रही 'सीक्रेसी' और परिवार के सदस्यों को पूरी तरह से जानकारी न देने पर आपत्ति जताई थी।

विपक्ष ने भी बार-बार मांग की है कि जेल में बंद इमरान के मामले की जल्द सुनवाई की जाए।

प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने बताया कि मीडिया से बात करते हुए, अलीमा ने कहा कि पीटीआई संस्थापक की सेहत इस समय परिवार की सबसे बड़ी चिंता है। उन्होंने कहा कि उनके इलाज का कोई भी निर्णय उनकी अनुमति के बिना नहीं लिया जाना चाहिए।

इमरान की स्वास्थ्य के बारे में १७ फरवरी को गृहमंत्री मोहसिन नकवी के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री ने दावा किया था कि इमरान को मेडिकल ट्रीटमेंट मिला था, लेकिन पार्टी नेतृत्व उस इलाज की प्रकृति की पुष्टि नहीं कर सका।

अपने बयान में, नकवी ने अलीमा पर यह भी आरोप लगाया था कि वह अपने जेल में बंद भाई की स्वास्थ्य समस्याओं का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं।

अलीमा ने प्रश्न उठाया, "कोई भी इस बात से इनकार या पुष्टि क्यों नहीं करता कि कौन सा उपचार किया गया था?"

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सकों की सूची से संपर्क नहीं किया गया और इलाज उस अस्पताल में नहीं कराया गया जिसकी मांग परिवार ने की थी।

जियो न्यूज के अनुसार, अलीमा खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "बैरिस्टर गौहर अली खान, लतीफ खोसा, और बैरिस्टर अली जफर कहां हैं, और वे केस क्यों नहीं लड़ रहे हैं?" यह सभी पीटीआई से जुड़े हैं।

इमरान की बहनें इमरान खान से जुड़े केस का अपडेट लेने आईएचसी पहुंची थीं। खैबर पख्तूनख्वा के चीफ मिनिस्टर सोहेल अफरीदी भी हाई कोर्ट पहुंचे और चीफ जस्टिस सरफराज डोगर से मिलने की कोशिश की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उनके परिवार और पार्टी के भीतर भी गहरी चिंता का विषय है। अलीमा का विरोध पार्टी के भीतर के असंतोष को उजागर करता है, जो आगे की राजनीतिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अलीमा खानम ने किस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं?
अलीमा खानम ने इमरान खान के इलाज के संबंध में पार्टी नेतृत्व के निर्णयों और गुप्तता पर सवाल उठाए हैं।
क्या विपक्ष ने इस मामले में कोई कार्रवाई की है?
हाँ, विपक्ष ने इमरान खान के मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है।
अलीमा खानम ने मीडिया के सामने क्या कहा?
उन्होंने इमरान की सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की और इलाज के संबंध में पारदर्शिता की मांग की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले