10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड विधानसभा में गोड्डा एनकाउंटर पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी तकरार हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड विधानसभा में गोड्डा एनकाउंटर पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी तकरार हुई?

सारांश

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन गोड्डा में सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार हुई। विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की, जबकि पक्ष ने हांसदा की तुलना शिबू सोरेन से करने पर आपत्ति जताई। जानिए इस मुद्दे पर क्या हुआ।

मुख्य बातें

गोड्डा एनकाउंटर पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग की।
सांसदों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए।
सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सूर्या हांसदा को शिबू सोरेन से जोड़ा।
सदन में सीएजी की रिपोर्ट पेश की गई।

रांची, २५ अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को गोड्डा में सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

पहली पाली में विपक्षी दलों ने मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण स्पीकर को सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस हुई।

भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सूर्या हांसदा की तुलना दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन से की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि सूर्या हांसदा एक अपराधी था, और उसकी तुलना शिबू सोरेन जी से करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने आसन से भाजपा विधायक के वक्तव्य को रिकॉर्ड से हटाने की मांग भी की। इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा पर कई आपराधिक मामले जरूर दर्ज थे, लेकिन किसी भी अदालत ने उन्हें दोषी करार नहीं दिया। अपराधी घोषित करने का अधिकार केवल न्यायालय को है, न कि जनप्रतिनिधियों को।

मरांडी ने हांसदा को एक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि वे कई बार चुनाव लड़े और अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखते थे। मरांडी ने इस कथित एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री इसकी अनुशंसा करें, जांच सीबीआई करेगी और सच सामने आ जाएगा। बिना जांच किसी को अपराधी कहना न उचित है और न ही न्यायसंगत।"

संसदीय कार्य मंत्री के बयान को लेकर सदन का माहौल गरमाया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। हालांकि, हंगामे के बीच दूसरी पाली में कुछ कामकाज भी हुआ। सीएजी की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोड्डा एनकाउंटर क्या है?
गोड्डा एनकाउंटर में सूर्या हांसदा की कथित मुठभेड़ से संबंधित है, जिसे विपक्ष ने विवादित बताया है।
इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग क्यों की गई?
विपक्ष ने मुठभेड़ की पारदर्शिता को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
क्या सूर्या हांसदा पर कोई आरोप थे?
हाँ, सूर्या हांसदा पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, लेकिन उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले