31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा ने संविधान को कमजोर करने का काम किया है? प्रमोद तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा ने संविधान को कमजोर करने का काम किया है? प्रमोद तिवारी

सारांश

संविधान दिवस पर प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का कार्य कर रही है। क्या यह सच है? आइए जानते हैं इस विवाद पर और क्या कुछ कहा गया।

मुख्य बातें

संविधान दिवस पर नेताओं ने संविधान की पवित्रता की बात की।
भाजपा पर संविधान को कमजोर करने का आरोप।
राजनीतिक दलों के बीच मतभेद और आरोप-प्रत्यारोप।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के लोग संविधान को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "यह संविधान पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सबको साथ लेकर दिया था। मैं इसे दुनिया का सबसे पवित्र संविधान मानता हूं और इसके सामने सिर झुकाता हूं। हमारा संविधान विश्व का सबसे पवित्र ग्रंथ है। पहले हमारी पार्टी ने सभी दलों को साथ लिया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है।"

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग एसआईआर को लेकर गुमराह कर रहे हैं, लेकिन हम लोग रुकने वाले नहीं हैं। देश की जनता हर बात को जान और समझ चुकी है, आने वाले समय में हम लोग एक साथ आकर इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।

राम जन्मभूमि मंदिर में झंडा फहराने के बाद कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप याद रखिए मैंने संसद में कहा था, जिस मंदिर की आप प्राण-प्रतिष्ठा कर रहे हैं, वह भारत की संस्कृति और सनातन के अनुरूप नहीं है। उसमें झंडा भी नहीं है, इसीलिए वह अपूर्ण थी। बिना झंडे के किसी भी मंदिर में पूजा नहीं हो सकती। फिर भी आज आप अपनी ही गलतियां सुधार रहे हैं। लेकिन, आप आदत से मजबूर हैं और हर पवित्र मौके को राजनीतिक रूप दे देते हैं। दूसरी तरफ, मैं भगवान राम को प्रणाम करता हूं। इसका निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से हुआ है।

वहीं, संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव कुमार राय ने कहा, "आज संविधान दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि सत्ता में बैठे लोग जो संविधान बदलने की बात करते हैं, वे अपनी दोहरी बातें बंद करेंगे और संविधान की रक्षा के लिए काम करेंगे।"

उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को मिलकर संविधान का सम्मान करना चाहिए, इसको कोई बदल नहीं सकता है। इसके बाद भी कुछ पार्टियां इसको बदलने के लिए कहती हैं और बदलने का प्रयास करती हैं, लेकिन उनको नहीं पता इससे कुछ नहीं होने वाला है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भी है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है?
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने ऐसे आरोप लगाए हैं, लेकिन यह एक राजनीतिक दृष्टिकोण है।
संविधान दिवस क्या है?
संविधान दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले