30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार का कारण फर्जीवाड़ा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार का कारण फर्जीवाड़ा है?

सारांश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के कारणों पर चर्चा हो रही है। उद्धव ठाकरे की गलती और कांग्रेस नेता उदित राज के आरोपों के बीच सियासत गरमाई हुई है। जानिए इस विवाद की गहराई।

मुख्य बातें

शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे ने हार के लिए गलती मानी।
उदित राज ने फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया।
सीट बंटवारे में देरी से गलत संदेश गया।
मतदान में असामान्यताएं देखी गईं।
भविष्य में ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।

नई दिल्ली, 20 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के लिए उस गलती को जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें सीट बंटवारे के दौरान देरी हुई और लोगों में गलत संदेश गया। ठाकरे ने माना है कि यह एक गलती थी, जिसे सुधारना होगा। अगर भविष्य में ऐसी गलतियां होती रहीं तो गठबंधन में रहने का कोई मतलब नहीं है।

ठाकरे के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली की सियासत तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की हार का मुख्य कारण फर्जीवाड़ा था।

रविवार को राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देखिए, उद्धव ठाकरे के हिसाब से जो वो कारण बता रहे हैं, वह कारण भी हो सकता है। लेकिन, वह बहुत छोटा कारण होगा। चुनाव में हार की असली वजह फर्जीवाड़ा ही है। शाम 5 बजे के बाद लगभग 70 लाख वोट कैसे डाले जा सकते हैं? क्या यह संभव भी है? और, विपक्ष के वोट जानबूझकर कम किए गए। जब मतदान हो रहा था तब बाहर से मतदाताओं को लाया गया था। कुछ जगहों पर, एक ही पते पर हजारों मतदाता पंजीकृत हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज के मुताबिक, महाराष्ट्र के चुनावों में धोखाधड़ी की गई है। हमारे नेता राहुल गांधी ने तथ्यों के आधार पर चुनाव आयोग से सवाल किए। इतने महीने बीतने के बावजूद भी आयोग राहुल गांधी के सवालों के जवाब नहीं दे पाया है। इसे क्या समझा जाए?

कांग्रेस नेता ने कहा कि मतदान के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती है। लेकिन, चुनाव आयोग ने एक नियम बना दिया है कि 45 दिनों के बाद सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर दिया जाता है।

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें कुछ ऐसी सीटें भी गठबंधन के सहयोगियों को देनी पड़ी, जिस पर उनके उम्मीदवार जीतते रहे थे।

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अंतिम क्षणों तक हुई बातचीत से जनता के बीच हमारे बारे में गलत संदेश गया। भविष्य में ऐसा होता है तो साथ में रहने का क्या मतलब रह जाएगा?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धोखाधड़ी हुई है?
कांग्रेस नेता उदित राज ने इस बात का आरोप लगाया है कि चुनाव में फर्जीवाड़ा हुआ है, जिसमें वोटों की संख्या में अनियमितता शामिल है।
उद्धव ठाकरे ने हार का क्या कारण बताया?
उद्धव ठाकरे ने सीट बंटवारे में देरी और गलत संदेश को हार का कारण बताया है।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से क्या सवाल किए थे?
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से इस धोखाधड़ी के बारे में तथ्यों के आधार पर सवाल किए, लेकिन आयोग ने जवाब नहीं दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले