नोएडा में जाली नौकरी रैकेट का खुलासा, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

Click to start listening
नोएडा में जाली नौकरी रैकेट का खुलासा, 4 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

सारांश

नोएडा पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।

Key Takeaways

  • नोएडा में जाली नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
  • 4 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
  • आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए ठगी की।
  • पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए।
  • अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नोएडा, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से देश-विदेश में क्रूज और अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सेक्टर-113 पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले 4 से 6 महीनों में सैकड़ों लोगों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं। 10 मार्च, 2026 को सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर सेक्टर-73 स्थित एंथूरियम बिजनेस पार्क में छापा मारा।

इस कार्रवाई में सरीम खान, शोएब खान, रितिका, मन्तसा अब्बासी, फातिमा और खुशी उर्फ खुशबू को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 5 मॉनिटर, 5 कीबोर्ड, 5 सीपीयू, 4 माउस, 1 राउटर, 2 मोहर, 2 चेकबुक, 2 सिम कार्ड, 1 एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 'रिक्रूट सर्विस' नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 'वी आर हायरिंग' के नाम से पेड विज्ञापन चलाते थे। इन विज्ञापनों के द्वारा देश-विदेश में क्रूज, होटल और अन्य कंपनियों में नौकरी दिलाने का दावा किया जाता था।

इच्छुक लोगों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाकर उनकी सभी जानकारी ली जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य पीड़ितों से नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार से 60 हजार रुपये तक वसूलते थे। पैसा मिलने के बाद आरोपियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजे जाते थे, जिससे लोग विश्वास कर लेते थे कि उनकी नौकरी लग गई है। जब पीड़ितों को सचाई का पता चलता, तब तक आरोपी उनसे संपर्क तोड़ लेते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस कार्य के लिए सेक्टर-73 के एंथूरियम बिजनेस पार्क में एक ऑफिस किराए पर लिया था, जहां से पूरा गिरोह संगठित तरीके से अपनी ठगी को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में सरीम खान और शोएब खान इस गिरोह के मुख्य संचालक माने जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपी ऑफिस में बैठकर कॉलिंग और दस्तावेज तैयार करने का कार्य करते थे।

वर्तमान में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-113 थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि अब तक कितने लोगों को इस धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है।

Point of View

जो समाज में धोखाधड़ी कर रहे हैं।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

नोएडा में जाली नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ कब हुआ?
नोएडा में जाली नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ 10 मार्च, 2026 को हुआ।
इस गिरोह में कितने लोग गिरफ्तार हुए?
इस गिरोह में कुल 6 लोग गिरफ्तार हुए, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
आरोपियों ने किस तरह से लोगों से ठगी की?
आरोपियों ने सोशल मीडिया पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से 40 से 60 हजार रुपये तक ठगी की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कौन सी धाराएं लगाई हैं?
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है?
हां, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि कितने लोगों को इस धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है।
Nation Press