दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर हमला: 'जनता सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ कुछ नहीं सुनना चाहती'
बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता दिलीप जायसवाल ने मंगलवार, 5 मई को चुनावी राज्यों के नतीजों के बाद विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राष्ट्र प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाँचों राज्यों के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि देश की जनता सनातन, हिंदू और राष्ट्रवाद के विरुद्ध कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।
पाँच राज्यों के नतीजों का विश्लेषण
जायसवाल ने केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए कहा,