11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का कहना: पीड़िता की मां का चुनाव लड़ना स्वागत योग्य है

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा का कहना: पीड़िता की मां का चुनाव लड़ना स्वागत योग्य है

सारांश

रांची में आरजीकर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने इस कदम का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

मुख्य बातें

पीड़िता की मां ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
राकेश सिन्हा ने कदम का स्वागत किया।
महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना महत्वपूर्ण है।
भाजपा के नेताओं से सवाल पूछने की सलाह दी गई है।
पश्चिम एशिया के मुद्दे पर ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है।

रांची, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां ने चुनाव में उतरने का ऐलान किया है। इस पर कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि हमें इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में राकेश सिन्हा ने कहा कि यदि पीड़िता की मां चुनाव लड़ना चाहती हैं तो यह एक सकारात्मक कदम है। अगर वे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाना चाहती हैं और आरोपियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की मांग करती हैं, तो हमें इस कदम का सर्मथन करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "मैं पीड़िता की मां के इस कदम का स्वागत करता हूं। मैं चाहता हूं कि वे आगे आएं और दूसरों को न्याय दिलाने में मदद करें। यह एक सकारात्मक कदम साबित होगा। भाजपा में ऐसे लोग हैं जो महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में शामिल हैं, और हमें ऐसे अपराधों को समाज में सहन नहीं करना चाहिए।"

कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि पीड़िता की मां को चुनाव लड़ते हुए भाजपा के नेताओं से यह सवाल पूछना चाहिए कि आखिर क्यों महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हो रही है। उन्हें भाजपा से इन सवालों के जवाब मांगने चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर भी अपनी राय दी। उन्होंने बताया कि यह भारत का युद्ध नहीं है, लेकिन भारत को इस मामले में ठोस नीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में एक ठोस नीति नहीं बनेगी, तब तक वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो पाएगी। अगर हम चाहते हैं कि स्थिति स्पष्ट हो, तो हमें इस दिशा में कदम उठाने होंगे। भारत को हर मामले में पैनी निगाह रखनी होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि पीड़िता की मां का चुनावी मैदान में उतरना एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महिलाओं के अधिकारों के लिए एक सशक्त आवाज हो सकता है। राकेश सिन्हा का समर्थन इस दिशा में सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरजीकर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां ने चुनाव लड़ने का ऐलान क्यों किया?
उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
राकेश सिन्हा ने इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी?
उन्होंने इसे स्वागत योग्य और सकारात्मक कदम बताया है।
क्या यह कदम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है?
हाँ, यह कदम महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ एक सशक्त आवाज बन सकता है।
पीड़िता की मां को किससे सवाल पूछने की सलाह दी गई है?
राकेश सिन्हा ने उन्हें भाजपा के नेताओं से महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के बारे में सवाल पूछने की सलाह दी।
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर राकेश सिन्हा का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि भारत को इस मामले में ठोस नीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले