11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेलंगाना में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें तीन 20 लाख के इनामी भी हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेलंगाना में 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें तीन 20 लाख के इनामी भी हैं?

सारांश

तेलंगाना में नक्सलियों का आत्मसमर्पण न केवल सुरक्षा बलों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत भी है। जानिए इस घटनाक्रम के पीछे की कहानी और यह कैसे राज्य की सुरक्षा स्थिति को प्रभावित कर सकता है।

मुख्य बातें

आत्मसमर्पण करने वाले 37 माओवादी 3 सीसीएम मेंबर शामिल राज्य सरकार द्वारा इनाम पुनर्वास योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ में आईईडी का सफल नाश

तेलंगाना, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। तेलंगाना के नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता देखने को मिली है। यहाँ पुलिस महानिदेशक के समक्ष 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस के अनुसार तेलंगाना डीजीपी शिवधर के सामने शनिवार को 37 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 3 सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) शामिल हैं, जिनमें 2 आंध्र व तेलंगाना के और एक छत्तीसगढ़ का निवासी है।

आत्मसमर्पण करने वाले सीसीएम में कोय्याल साम्ब्य्या अलियाज आजाद, अप्पासी नारायण अलिया रमेश और मुचाकी सोमड़ा शामिल हैं। तीनों सीसीएम पर तेलंगाना सरकार का 20-20 लाख का इनाम था।

डीजीपी शिवधर ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को मौके पर चौदह लाख दस हजार रुपए दिए जाएंगे। तेलंगाना सरकार द्वारा पुनर्वास योजना के तहत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

इससे पहले, एक बड़ी कार्रवाई में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म के खिलाफ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पुलिस स्टेशन और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) के सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को बस्तर इलाके में चिहका-उसपारी रोड पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 10 किलोग्राम का एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उसे सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। यह ऑपरेशन भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपारी गांव में किया गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि एक जॉइंट टीम रूटीन एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी जवानों की नजर जमीन से अजीब तरीके से निकली हुई बिजली की तार पर पड़ी। यह सड़क गाँव वाले और सुरक्षाबल अक्सर इस्तेमाल करते हैं।

स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो करते हुए टीम ने तुरंत उस जगह को घेर लिया और अच्छी तरह से सर्च किया। कुछ ही मिनटों में उन्हें नीचे दबा हुआ एक स्टील का टिफिन बॉक्स मिल गया।

अधिकारियों ने बताया कि ध्यान से जांच करने पर कंटेनर में लगभग 10 किलो वजन का एक कमांड-इनिशिएटेड आईईडी पाया गया, जो विस्फोटकों से भरा हुआ था और एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सर्किट से जुड़ा हुआ था, जिसे दूर से चालू करने के लिए डिजाइन किया गया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कोई पुरस्कार था?
हाँ, आत्मसमर्पण करने वाले तीन सेंट्रल कमेटी मेंबर पर तेलंगाना सरकार का 20-20 लाख का इनाम था।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को क्या सहायता मिलेगी?
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मौके पर चौदह लाख दस हजार रुपए दिए जाएंगे और पुनर्वास योजना के तहत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
क्या हाल में कोई अन्य माओवादी गतिविधियां हुई हैं?
जी हाँ, हाल में छत्तीसगढ़ में माओवादियों द्वारा लगाए गए 10 किलोग्राम के आईईडी का पता लगाया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले