4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुख्यमंत्री धामी करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, राज्यपाल का अभिभाषण होगा पहले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुख्यमंत्री धामी करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, राज्यपाल का अभिभाषण होगा पहले

सारांश

उत्तराखंड के गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री धामी 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे। यह राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

मुख्य बातें

बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा।
राज्यपाल का अभिभाषण 11 बजे होगा।
मुख्यमंत्री धामी 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेंगे।
सत्र के दूसरे दिन नौ विधेयक प्रस्तुत होंगे।
सभी दलों से सदन की कार्यवाही शांति से चलाने की अपील की गई है।

देहरादून, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में स्थित विधानसभा भवन में राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से आरंभ हो रहा है। यह सत्र दो दिनों तक चलेगा, जिसमें राज्य सरकार वित्त वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करेगी।

सत्र की शुरुआत राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण से होगी। इस सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे दिया है।

रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्र के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। वर्ष 2026 का पहला सत्र होने के नाते इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। कार्यक्रम के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा, उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2026–27 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस बार उत्तराखंड का बजट लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपए के आसपास होने की संभावना है। यह राज्य के संसदीय इतिहास में पहला अवसर है जब सत्र के पहले ही दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के दूसरे दिन 10 मार्च को सरकार की ओर से नौ विधेयक सदन में पेश किए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए 38 विधायकों ने कुल 600 प्रश्न लगाए हैं।

विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र के लिए भराड़ीसैंण में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को स्वयं भराड़ीसैंण पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और इसके बाद सर्वदलीय बैठक तथा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा की गई।

सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही को शांति और व्यवस्थितता के साथ चलाने में सहयोग करें। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ और बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद भी शामिल हुए।

इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगे। इससे पहले, उन्होंने पिछले वर्ष अनुपूरक बजट पेश किया था। दरअसल, पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से वित्त विभाग का कार्यभार मुख्यमंत्री धामी संभाल रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राजनीतिक रणनीतियों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दोनों पक्षों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है, जो दर्शाता है कि आगामी चुनावों में यह सत्र कितना महत्वपूर्ण हो सकता है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बजट सत्र कब शुरू हो रहा है?
बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है।
राज्यपाल का अभिभाषण कब होगा?
राज्यपाल का अभिभाषण सोमवार सुबह 11 बजे होगा।
मुख्यमंत्री धामी कब बजट पेश करेंगे?
मुख्यमंत्री धामी सोमवार को दोपहर 3 बजे बजट पेश करेंगे।
इस बार का बजट कितना होगा?
इस बार का बजट लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपए होने की संभावना है।
सत्र के दूसरे दिन क्या होगा?
सत्र के दूसरे दिन सरकार की ओर से नौ विधेयक सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले