टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बना नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बना नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इस मैच को 619 मिलियन व्यूज मिले हैं, जो टी20 इतिहास में सबसे अधिक हैं। जानें इस ऐतिहासिक मुकाबले के बारे में।

Key Takeaways

  • टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया गया मैच बना।
  • मैच को 619 मिलियन व्यूज मिले।
  • जियोहॉटस्टार ने 65.2 मिलियन पीक कॉन्करेंट व्यूअर्स का नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • सेमीफाइनल की कुल पहुंच 320 मिलियन दर्शकों तक थी।
  • वॉचटाइम 23 बिलियन मिनट से ज्यादा रहा।

मुंबई, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सेमीफाइनल मुकाबले ने एक नया इतिहास रच दिया है। यह टी20 इतिहास में सबसे अधिक स्ट्रीम किया गया मैच बन गया है। इस मुकाबले को 619 मिलियन व्यूज मिले, जिससे इसने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे 533 मिलियन व्यूज मिले थे।

भारत और इंग्लैंड के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम ने जवाब में निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।

भारत के प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने इस हाई-स्टेक्स मुकाबले के दौरान 65.2 मिलियन पीक कॉन्करेंट व्यूअर्स का रिकॉर्ड बनाया, जो किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव इवेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक कॉन्करेंसी का नया विश्व रिकॉर्ड है।

इस पीक कॉन्करेंसी ने नवंबर 2024 में एक अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा बनाए गए 65 मिलियन के पिछले वैश्विक रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह आंकड़ा कई मार्केट में एकत्र की गई व्यूअरशिप के द्वारा प्राप्त किया गया था, लेकिन जियोहॉटस्टार का रिकॉर्ड पूरी तरह से एक ही मार्केट के दर्शकों के कारण था।

टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, सेमीफाइनल की कुल पहुंच 320 मिलियन से अधिक दर्शकों तक थी, जबकि स्क्रीन पर वॉचटाइम 23 बिलियन मिनट से ज्यादा था, जिससे यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया।

रिकॉर्ड स्ट्रीमिंग पर चर्चा करते हुए, आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा, "आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को भारत में करोड़ों क्रिकेट फैंस को एक साथ लाते देखना बेहद खुशी की बात है। भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान दर्ज किए गए ये अद्वितीय आंकड़े न केवल क्रिकेट प्रशंसकों के जुनून को दर्शाते हैं, बल्कि इस बात का भी प्रमाण हैं कि खेल को विश्वभर के दर्शकों के लिए अधिक सुलभ और रोचक बनाने की दिशा में हम प्रगति कर रहे हैं। यह विश्व कप मैदान पर हुए खेल के साथ-साथ इस बात के लिए भी याद किया जाएगा कि कैसे लाखों प्रशंसक इस खेल का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए।"

जियोहॉटस्टार के वाइस-चेयरमैन उदय शंकर ने कहा, "यह जियोहॉटस्टार की तकनीकी और रचनात्मक उत्कृष्टता तथा क्रिकेट के खेल को और बड़ा बनाने के लिए आईसीसी की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए हर तीन में से एक भारतीय दर्शक जुड़े। जब सैकड़ों मिलियन लोग एक साथ मैच देखने के लिए जुड़ते हैं, तो इसे बिना किसी बाधा के प्रसारित करने के लिए बेहतरीन तकनीक की जरूरत होती है। मनोरंजन की दुनिया का भविष्य कुछ ऐसा ही होने वाला है।"

Point of View

बल्कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की बढ़ती संख्या को भी दर्शाता है। जियोहॉटस्टार का नया रिकॉर्ड यह संकेत देता है कि क्रिकेट अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक व्यापक मनोरंजन का माध्यम बन चुका है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच का महत्व क्या है?
यह मैच टी20 इतिहास में सबसे अधिक स्ट्रीम किया गया मैच बन गया है, जिसमें 619 मिलियन व्यूज मिले हैं।
जियोहॉटस्टार ने किस तरह का रिकॉर्ड स्थापित किया?
जियोहॉटस्टार ने 65.2 मिलियन पीक कॉन्करेंट व्यूअर्स का रिकॉर्ड बनाया, जो किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव इवेंट के लिए सबसे अधिक है।
Nation Press