किरण राव ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलकर 'फार्मर कप' पर चर्चा की

Click to start listening
किरण राव ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलकर 'फार्मर कप' पर चर्चा की

सारांश

फिल्म निर्माता किरण राव ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर 'फार्मर कप' पर चर्चा की। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है। जानें क्या कहा राव ने इस महत्वपूर्ण बैठक में।

Key Takeaways

  • किरण राव ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।
  • 'फार्मर कप' का उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है।
  • कार्यक्रम में 2 लाख किसानों के परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।
  • पानी फाउंडेशन टिकाऊ खेती को बढ़ावा देता है।
  • किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया जाएगा।

मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्माता किरण राव ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, जिसमें पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले फार्मर कप के आयोजन पर चर्चा की गई।

उन्होंने यह बताया कि फार्मर कप के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सीएम के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद किरण राव ने कहा, "प्रदेश सरकार के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही है और हम मिलकर काम कर रहे हैं। फार्मर कप के लिए कार्य बहुत अच्छे स्तर पर चल रहा है, जिसका आयोजन इस वर्ष किया जाएगा। हम पूरे महाराष्ट्र को इससे जोड़ने की कोशिश करेंगे।"

पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'सत्यमेव जयते फार्मर कप' का पहला आयोजन वर्ष 2022 में हुआ था, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के विभिन्न तालुकों में किसानों को टिकाऊ खेती एवं अधिक लाभ कमाने के लिए प्रेरित करना है। इसमें पानी फाउंडेशन से जुड़े किसान समूहों के बीच अच्छी और टिकाऊ खेती को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। किसानों को सामूहिक और वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे नई तकनीकों को समझ सकें।

साल 2026 में यह प्रयास किया जा रहा है कि पूरे महाराष्ट्र में इसका आयोजन किया जाए, जिससे 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को अपनी आय को दोगुना करने और पारिस्थितिक एवं आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ने में मदद मिले।

यह ध्यान दें कि पानी फाउंडेशन, फिल्म अभिनेता आमिर खान और किरण राव द्वारा संचालित एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो किसानों और पर्यावरण के लिए कार्यरत है। इसका उद्देश्य महाराष्ट्र के किसानों को खेती की नई तकनीकों से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसे वर्ष 2016 में सूखा मुक्त महाराष्ट्र के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, लेकिन बाद में किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाने लगा।

Point of View

जो महाराष्ट्र में किसानों के कल्याण की दिशा में एक नया कदम है। इसमें सरकार और फिल्म उद्योग का सहयोग किसानों की समस्याओं के समाधान में सहायक हो सकता है।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

फार्मर कप क्या है?
फार्मर कप एक प्रतियोगिता है, जो पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित करना है।
किरण राव का इस आयोजन में क्या योगदान है?
किरण राव पानी फाउंडेशन के माध्यम से किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं और इस आयोजन के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।
फार्मर कप का आयोजन कब होगा?
फार्मर कप का आयोजन इस वर्ष किया जाएगा, और इसके लिए तैयारी का कार्य तेजी से चल रहा है।
पानी फाउंडेशन का उद्देश्य क्या है?
पानी फाउंडेशन का उद्देश्य महाराष्ट्र के किसानों को नई तकनीक से अवगत कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
इस कार्यक्रम से कितने किसान परिवारों को लाभ होगा?
इस कार्यक्रम का लक्ष्य है कि 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को अपनी आय दोगुनी करने में मदद मिले।
Nation Press