7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने लंदन गए हैं? जदयू सांसद ने कसा तंज

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने लंदन गए हैं? जदयू सांसद ने कसा तंज

सारांश

तेजस्वी यादव के लंदन दौरे पर जदयू सांसद रामप्रीत मंडल ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपनी पत्नी के साथ क्रिसमस मनाने गए हैं, जबकि उन्हें विधानसभा सत्र में रहना चाहिए था। यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव का लंदन दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है।
जदयू सांसद ने राजद नेता पर कटाक्ष किया है।
तेजस्वी की पत्नी क्रिश्चियन हैं, जो इस यात्रा का कारण बताया गया है।
राजनीतिक बयानबाजी में व्यक्तिगत जीवन का भी योगदान होता है।
भारत-रूस संबंधों पर भी चर्चा की गई है।

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद रामप्रीत मंडल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि तेजस्वी की पत्नी क्रिश्चियन हैं, इसलिए वे क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ अपनी पार्टी राजद के 'राजकुमार' भी हैं। मैंने सुना है कि हार को भुलाने के लिए वे लंदन गए हैं। संभव है कि वे वहां समीक्षा बैठक करें।"

उन्होंने आगे कहा, "उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं। दिसंबर महीने में 25 तारीख को क्रिसमस मनाया जाता है। तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं।"

जदयू सांसद ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को विधानसभा सत्र के दौरान नहीं जाना चाहिए था। उन्हें यहां गरीबों और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए था। इससे लोगों के बीच उनके प्रति गलत संदेश भी गया है। लोगों का विश्वास तेजस्वी यादव से उठता जा रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर रामप्रीत मंडल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ऐतिहासिक बैठक हुई। कई बड़े समझौते हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भारत-रूस के संबंध और मजबूत होंगे। इससे भारत को आंख दिखाने वाले दूसरे देश भी सचेत हो जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, "भारत और रूस के रिश्ते 70 साल पुराने हैं। पहले जब भी राष्ट्रपति आते थे, तो वे भारत में तीन या चार दिन रुकते थे। मेरी इच्छा थी कि यह दौरा भी तीन या चार दिन का होता ताकि ज्यादा बातचीत हो पाती।"

धीरेंद्र शास्त्री के 'गीता पाठ' वाले बयान पर उन्होंने कहा, "जिस क्षेत्र से हम आते हैं, वहां लगभग गांव और घर में गीता का पाठ किया जाता है। वे कहीं भी जाएं, इसके लिए स्वतंत्र हैं।" रामप्रीत मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में जाकर भगवान की पूजा की। वहां भी मंदिर बना है। धीरेंद्र शास्त्री जहां भी चाहें अपनी पूजा करें, इससे किसी को आपत्ति नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या तेजस्वी यादव सच में लंदन गए हैं?
जी हां, तेजस्वी यादव लंदन गए हैं, जहां वे क्रिसमस मनाने की योजना बना रहे हैं।
रामप्रीत मंडल ने तेजस्वी यादव पर क्या टिप्पणी की?
रामप्रीत मंडल ने कहा कि तेजस्वी को विधानसभा सत्र में रहना चाहिए था, न कि विदेश यात्रा करनी चाहिए थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले