29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है? - तारिक अनवर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नीतीश कुमार की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है? - तारिक अनवर

सारांश

क्या बिहार की कानून व्यवस्था का हाल बेहद खराब हो गया है? तारिक अनवर ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या चाहते हैं बिहार के लोग।

मुख्य बातें

नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति गंभीर तारिक अनवर का सरकार पर हमला बिहार की जनता में असंतोष बढ़ रहा है बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है

नई दिल्ली, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेशवासियों के लिए जारी किए गए वीडियो संदेश पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने तीखा जवाब दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इतना लम्बा समय बिहार की जनता ने उन्हें दिया, लेकिन उनके कार्यकाल में उन्होंने क्या विकास किया? कानून-व्यवस्था लगभग पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में तारिक अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार यह भूल गए हैं कि वे 20 वर्षों से मुख्यमंत्री हैं। 20 साल का कार्यकाल कोई छोटी बात नहीं है। बहुत कम नेताओं को ऐसा मौका मिलता है। यदि वे 20 वर्षों में कुछ हासिल नहीं कर सके, तो लोग क्यों भरोसा करें कि वे अगले पांच वर्षों में कुछ कर पाएंगे? बिहार की जनता अब उन्हें अगले पांच साल देने के लिए तैयार नहीं है, वे बिहार में बदलाव चाहती हैं।

बिहार की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह लगभग खत्म हो चुकी है। मोकामा में एक नेता की हत्या कर दी जाती है। बिहार का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विफल हो चुका है।

संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर तारिक अनवर ने कहा कि यह सरदार वल्लभभाई पटेल की इच्छा थी और उन्होंने इस दिशा में कदम उठाए थे। चूंकि वे देश के गृह मंत्री थे, उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी थी। आज भी देश में स्थिति वही है, समाज में विभाजन की कोशिशें जारी हैं।

नीतीश कुमार ने अपने वीडियो संदेश में जनता का आभार जताया और कहा कि उन्होंने हमेशा मुझे कार्य करने का मौका दिया। 2005 से वे लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेना होगा। तारिक अनवर के आरोपों से यह जाहिर होता है कि जनता में असंतोष बढ़ रहा है। समय की मांग है कि सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करे और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करे।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार कब से मुख्यमंत्री हैं?
नीतीश कुमार 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
बिहार की कानून व्यवस्था की स्थिति क्या है?
कांग्रेस नेता तारिक अनवर के अनुसार, बिहार की कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है।
तारिक अनवर ने किस मुद्दे पर बयान दिया?
तारिक अनवर ने नीतीश कुमार की सरकार पर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला किया है।
क्या बिहार में बदलाव की आवश्यकता है?
हां, बिहार के लोग परिवर्तन की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले