28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश में रायसेन दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश में रायसेन दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज हो रही है?

सारांश

मध्य प्रदेश के रायसेन में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर जोर दिया, जबकि कांग्रेस ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

मुख्य बातें

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत बढ़ी।
मुख्यमंत्री ने सख्त कानून व्यवस्था का आश्वासन दिया।
कांग्रेस ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
आरोपी को कठोर सजा देने की मांग की गई है।
आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश की।

भोपाल, 28 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार के सख्त रवैया की प्रशंसा की, जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, रायसेन जिले के गोहरगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और आरोपी सलमान फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार सुशासन और कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। रायसेन में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है। प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, कानून सर्वोपरि है और इसकी कठोरता से पालन किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि रायसेन दुष्कर्म के आरोपी को आठवें दिन जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, जबकि मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही हैं। इतना ही नहीं, 8 दिन तक एक दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से रायसेन के बीच में नहीं पकड़ा गया। जनता ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा है, तो अब मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। जनता को धन्यवाद देते हैं।

पटवारी ने कहा कि इस आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि वह एक उदाहरण बने। इस मामले में किसी प्रकार की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। राज्य में दुष्कर्म के आरोपी के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी ने पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप उसके पैर में गोली मारी गई। आरोपी वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी से बचना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। यह एक सामाजिक मुद्दा है और समाज के सभी तबकों को मिलकर इसे सुलझाना होगा।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रायसेन दुष्कर्म मामला क्या है?
यह मामला एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म से संबंधित है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी पर सियासत हो रही है।
मुख्यमंत्री का क्या कहना है?
मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि सरकार कानून व्यवस्था को सख्त बनाएगी और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
कांग्रेस का इस पर क्या रुख है?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं और इसे राजनीति से जोड़कर देखा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले