1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आरपी सिंह का पाकिस्तान को चेतावनी: नक्शे पर रहना है या समाप्त होना है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आरपी सिंह का पाकिस्तान को चेतावनी: नक्शे पर रहना है या समाप्त होना है?

सारांश

भाजपा नेता आरपी सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी पर कड़ा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का नाम नक्शे से मिट जाएगा। जानिए उन्होंने और क्या कहा।

मुख्य बातें

आरपी सिंह ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस की असफलता।
पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति।
हिंदी की स्थिति पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का विवादित बयान।
भारत की मजबूती मध्य पूर्व में युद्ध के बावजूद।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ द्वारा कलकत्ता पर हमले की धमकी पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा।

नई दिल्ली में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि यदि पाकिस्तान और उनकी सरकार ऐसी मानसिकता रखती है, तो उन्हें यह तय कर लेना चाहिए कि पाकिस्तान को नक्शे पर रहना है या पूरी तरह समाप्त होना है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि वे यह स्पष्ट नहीं कर रहे हैं कि नक्सलियों ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का किस प्रकार सफाया किया। वे इसे राजनीतिक रंग देना चाहते हैं। सच्चाई यह है कि अर्बन नक्सल और माओवादियों को वामपंथी पार्टी से समर्थन मिलता रहा है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र पर आरपी सिंह ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बिल तक नहीं ला पाया, क्योंकि कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी इसके विरोध में थे। सोनिया गांधी ने इस बिल को लाने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की, केवल बड़ी बातें कीं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है कि महिला आरक्षण बिल लाया गया है, जिसके तहत महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण मिलने वाला है।

आरपी सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वहां कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और घुसपैठ तीन बड़े मुद्दे हैं, जो राज्य के बुनियादी ढांचे को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां के नेताओं के घरों से करोड़ों रुपए बरामद हुए। उनके कुछ नेता खुलकर कहते हैं कि वे शरिया कानून लागू करेंगे। इसलिए बंगाल में कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और घुसपैठ तीन बड़े मुद्दे बने रहेंगे।

भाजपा नेता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठ बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि हिंदी देश की तीसरी भाषा नहीं है। कोई भी भाषा देश की भाषा हो सकती है। स्टालिन जानबूझकर हिंदी के नाम पर लोगों को डरा रहे हैं।

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का उल्लेख करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि भारत हर कठिन परिस्थिति से मजबूत होकर ही निकला है। कोविड-19 महामारी का समय सबके सामने है। जब भारत मजबूती से बाहर निकला और दूसरे देशों को भी रास्ता दिखाया। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बावजूद भारत इस चुनौतीपूर्ण स्थिति से भी उभरेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में भी एक स्पष्ट संदेश देता है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरपी सिंह ने पाकिस्तान के बारे में क्या कहा?
आरपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की धमकियों का कोई असर नहीं होगा और इससे पहले उसका नाम नक्शे से मिट जाएगा।
महिला आरक्षण बिल पर आरपी सिंह का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बिल को लाने में असफल रही है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले